एक्सप्लोरर

I.N.D.I.A. की कॉर्डिनेशन कमिटी की पहली मीटिंग कल, सीटों के बंटवारे पर हो सकती है बात

India Alliance Cordination Meeting: इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक के दौरान बनी 14 सदस्यीय समन्वय समिति की पहली बैठक में सीट शेयरिंग पर चर्चा होगी, ये बैठक आगामी 13 सितंबर को की जाएगी.

Opposition Alliamce Coordination Meeting: भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (I.N.D.I.A) गठबंधन में शामिल विपक्षी दलों के बीच सीट बंटवारे पर पहली समन्वय बैठक में चर्चा की जाएगी. बैठक 13 सितंबर को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार के आवास पर होगी. इंडिया गठबंधन ने 1 सितंबर को मुंबई में अपनी तीसरी बैठक के दौरान 14 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया था.

समन्वय समिति में पवार के अलावा कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल, डीएमके के टीआर बालू, जेएमएम के हेमंत सोरेन, शिवसेना के संजय राउत, आरजेडी के तेजस्वी यादव, टीएनसी के अभिषेक बनर्जी, AAP के राघव चड्ढा, समाजवादी पार्टी के जावेद अली खान, जेडीयू के लल्लन सिंह, सीपीआई के डीराजा, नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला और पीडीपी की महबूबा मुफ्ती शामिल हैं. 

सीट बंटवारे पर विस्तृत चर्चा होगी
सीपीआई-एम ने अभी तक समिति के लिए अपनी पार्टी के नेता का नाम नहीं दिया है. सूत्रों ने बताया कि इंडिया की समन्वय समिति की पहली बैठक में सीट बंटवारे के मुद्दे पर चर्चा होगी. उन्होंने कहा कि इससे पहले हुई तीन बैठकों के दौरान इंडिया के नेताओं ने आज तक सीट बंटवारे पर एक भी चर्चा नहीं की है.

सूत्र ने कहा कि बिहार, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में सीट बंटवारे पर चर्चा नेताओं के एजेंडे में होगी. इन राज्यों में पार्टियां कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती हैं, इस पर विस्तृत चर्चा होगी. साथ ही, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में सीट बंटवारे पर भी चर्चा होगी.

समन्वय समिति शीर्ष निर्णय लेने का काम करेगी
2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन इंडिया और बीजोपी के नेतृत्व वाले एनडीए के बीच मुकाबला होगा.

बता दें कि ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल सभी पार्टियों के नेताओं की 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में हुई बैठक में गठबंधन के भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए 14 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया गया था. समन्वय समिति विपक्षी गठबंधन की शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था के रूप में कार्य करेगी. 

ये भी पढ़ें- PM मोदी के जन्मदिन के साथ ही त्रिपुरा चुनाव में प्रचार की मुहिम को तेज करेगी बीजेपी, बनाया ये प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget