एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election ECI Meeting: देश में कब और कैसे होंगे लोकसभा चुनाव? EC ने कर लिया फाइनल! जानें कब हो सकता है तारीखों का ऐलान

Lok Sabha ELection 2024 Dates: दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव आयोग ने आज बैठक की. इसमें लोकसभा के साथ होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई.

Lok Sabha ELection 2024 Dates: आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले चुनाव आयोग ने सोमवार (11 मार्च) को दिल्ली के विज्ञान भवन में अहम बैठक की. इस मीटिंग में देश के तमाम राज्यों से आए चुनावी पर्यवेक्षक मौजूद रहे. चुनावों की तारिखों के ऐलान से पहले हो रही इस बैठक को अहम माना जा रहा है. 

केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से बुलाई गई इस बैठक में आगामी चुनावों को लेकर चर्चा की गई. बैठक में कैसे चुनाव संपन्न करवाना है और कैसे चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करवाना है जैसे मुद्दों को लेकर भी मंथन किया गया.

विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन
विज्ञान भवन में हुई इस बैठक के बाहर जो होर्डिंग लगा है, उस पर साफ तौर पर लिखा कि यह मीटिंग लोकसभा चुनाव के साथ होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी हो रही है. इस साल लोकसभा के साथ कई राज्यों के विधानसभा चुनाव भी होने हैं, जिनकी तरीखों का ऐलान लोकसभा चुनाव के साथ ही किया जाएगा.

कब होगा चुनाव की तारिखों का ऐलान?
इस बैठक से पहले चुनाव आयोग की टीम ने अलग-अलग चुनावी राज्यों का दौरा किया. इस दौरान टीम ने तमाम चुनावी राज्यों में पहुंचकर चुनाव की तैयारी को का जाएजा लिया और कई अहम बैठकें भी कीं. माना जा रहा है इलेक्शन कमीशन चुनावों की तारीखों का ऐलान तभी करेगा, जब खाली पड़े दो चुनाव आयुक्तों के पद पर नियुक्ति हो जाएगी.

अरुण गोयल ने दिया इस्तीफा
अरुण गोयल के इस्तीफे और अनूप पांडे के रिटायर्मेंट के बाद यह पद खाली हुए हैं. चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने शनिवार (9 मार्च) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफे के बाद चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार अकेले चुनाव आयुक्त बचे हैं. हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि 15 मार्च तक दोनों पदों पर नियुक्ति कर ली जाएगी और फिर चुनावों की तरीखों का ऐलान किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: वरुण गांधी, मेनका गांधी, बृजभूषण शरण सिंह, बीजेपी की 150 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में किसे मिलेगा टिकट, किसका पत्ता होगा साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget