एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: राजीव चंद्रशेखर के हलफनामे में सिर्फ 36 करोड़! कांग्रेस ने काटा बवाल, चुनाव आयोग ने दिया जांच का आदेश

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने चुनाव आयोग को दी गई याचिका में आरोप लगाया है कि राजीव चंद्रशेखर अरबों के मालिक हैं, लेकिन उन्होंने चुनावी हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति 36 करोड़ बताई है.

Lok Sabha Election 2024: केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर मुश्किल में फंस सकते हैं. कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की है. इस शिकायत के आधार पर निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) को केंद्रीय मंत्री एवं तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर द्वारा सौंपे गए हलफनामे के विवरण में किसी भी बेमेल जानकारी को सत्यापित करने का मंगलवार (9 अप्रैल 2024) को निर्देश दिया.

कांग्रेस ने चंद्रशेखर द्वारा दाखिल हलफनामे में उनकी वास्तविक और घोषित संपत्ति के बीच मेल नहीं होने का दावा करते हुए निर्वाचन आयोग में शिकायत की थी. चंद्रशेखर संयुक्त राष्ट्र के पूर्व राजनयिक शशि थरूर के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे हैं. सूत्रों ने बताया कि प्रक्रिया के अनुसार निर्वाचन आयोग ने सीबीडीटी को चंद्रशेखर द्वारा सौंपे गए हलफनामे के विवरण में किसी भी बेमेल विवरण को सत्यापित करने का निर्देश दिया है.

अगर आरोप सही तो क्या होगा?

हलफनामे में किसी भी तरह की बेमेल और गलत जानकारी देने के मामले में लोक प्रतिनिधित्व अधिनयम 1951 की धारा 125 ए के तहत निपटा जाता है. कानून के मुताबिक, नामांकन पत्र या हलफनामे में कोई भी जानकारी छुपाने पर छह महीने तक की कैद या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं. कांग्रेस के अनुसार राजीव चंद्रशेखर ने चुनावी हलफनामे में जान बूझकर गलत संपत्ति बताई है. अगर कांग्रेस के आरोपों में सच्चाई है तो राजीव चंद्रशेखर का नामांकन भी रद्द हो सकता है. इस स्थिति में उनका पहली बार चुनाव जीतने का सपना टूट सकता है और तिरुवनंतपुरम में शशि थरूर में आसान जीत मिल सकती है. कांग्रेस ने चुनाव आयोग को दी गई अपनी याचिका में आरोप लगाए हैं कि राजीव चंद्रशेखर ने जानबूझकर अपनी संपत्ति गलत बताई है. कांग्रेस के आरोप के अनुसार राजीव चंद्रशेखर ने अपनी कुल संपत्ति 36 करोड़ रुपए बताई है, जबकि उनकी संपत्ति अरबों में है.

हलफनामें में क्या गड़बड़ी?

कांग्रेस पार्टी के अनुसार राजीव चंद्रशेखर ने अपने चुनावी हलफनामे में कई गलतियां की हैं. उन्होंने अपने बॉन्ड, शेयर और डिबेंचर को दायित्व (जिन्हें किसी और को देना पड़ता है) के रूप में दिखाया है. इसके जरिए उन्होंने आंकड़ों में हेरफेर किया है और अपनी संपत्ति 36 करोड़ दिखाई है. इसके अलावा उन्होंने 9 करोड़ और 13 करोड़ के आंकड़े दो जगह अलग-अलग लिखे हैं. कांग्रेस ने यह भी कहा है कि राजीव चंद्रशेखर ने अपने हलफनामे में दो संपत्तियों का जिक्र ही नहीं किया है. कोरमंगला ब्लॉक 3 के रिहायशी इलाके में उनकी इन संपत्तियों की कीमत सैकड़ों करोड़ में है. हालांकि, बेंगलुरू की इस संपत्ति को उन्होंने अपने पते के रूप में जरूर बताया है.

सबूत देने को तैयार

कांग्रेस ने यह भी कहा है कि अगर चुनाव आयोग को सबूत चाहिए तो वह देने के तैयार हैं. कांग्रेस ने 2017-18 की एक पर्ची शेयर कर कहा कि इससे साफ पता चलता है कि 49 हजार स्क्वॉयर फीट का बंगला उनकी कंपनी नहीं, उनके नाम पर है. कांग्रेस ने यह भी कहा कि राजीव चंद्रशेखर ने अपनी सभी कंपनी की कीमत 6.38 करोड़ रुपए बताई है, जबकि कंपनियों ने कॉर्पोरेट मंत्रालय को दिए गए आंकड़े में अपनी कीमत 1610 करोड़ बताई है. कांग्रेस ने कहा कि यह नियमों का बड़ा उल्लंघन है.

यह भी पढ़ेंः कहानी देश के ऐसे विधायक की जिसने बदली एक ही दिन में तीन बार पार्टी

PTI के इनपुट के साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget