एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'PM ने हर बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया', राहुल गांधी के राजपूतों वाले बयान पर कांग्रेस की सफाई

Lok Sabha Election: कांग्रेस महासचिव और सांसद जयराम रमेश ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी के भाषण शर्मनाक हैं और वह दयनीय होने से कहीं आगे निकल गए हैं. वह राहुल गांधी के बयान को तोड़ मरोड़कर पेश कर रहे.

Lok Sabha Election 2024 Latest News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांप्रदायिक पूर्वाग्रहों और भावनाओं को भड़काने के लिए राहुल गांधी के हर बयान को दुर्भावनापूर्ण तरीके से तोड़-मरोड़कर पेश' किया है.

दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी रविवार (28 अप्रैल 2024) को कर्नाटक में एक चुनावी रैली में राहुल गांधी पर भारत में राजाओं और महाराजाओं का अपमान करने लेकिन सुल्तानों, नवाबों, निज़ामों और बादशाहों की ओर से किए गए अत्याचारों पर चुप रहने का आरोप लगाया. मोदी ने राजाओं और महाराजाओं के शासन पर राहुल गांधी के हालिया बयानों का जिक्र करते हुए ये आरोप लगाए.

'भावनाओं को भड़काने के लिए कर रहे ऐसा'

दूसरी तरफ पीएम मोदी की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री के भाषण शर्मनाक हैं और वह दयनीय होने से कहीं आगे निकल गए हैं. जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, "वह (पीएम मोदी) सांप्रदायिक पूर्वाग्रहों और भावनाओं को भड़काने, उकसाने और भड़काने के लिए दुर्भावनापूर्ण और शरारती तरीके से राहुल गांधी के हर बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश करते हैं. उनका सत्ता से बाहर जाना जरूरी है और इस बात के अहसास ने उन्हें और अधिक हताश कर रहा है. उनके चुनावी भाषण वास्तव में शर्मनाक हैं."

क्या कहा था राहुल गांधी ने?

हाल ही में एक रैली के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था, ''यह राजाओं और महाराजाओं का शासन था, वे जो चाहें कर सकते थे, अगर उन्हें किसी की जमीन चाहिए तो वे उसे छीन लेते थे, कांग्रेस पार्टी और हमारे कार्यकर्ताओं के साथ देश के लोगों ने आज़ादी हासिल की, लोकतंत्र लाया और देश का संविधान बदलकर राजाओं की मनमानी खत्म की.”

PM मोदी ने कहा, अत्याचार करने वालों को लेकर मुंह बंद था

राहुल गांधी के इसी बयान का जिक्र करके पीएम मोदी ने उन पर हमला किया और कहा, "कांग्रेस के शहजादे (राजकुमार) के ऐसे बयान जानबूझकर आए थे, वोट बैंक की राजनीति और तुष्टीकरण के उद्देश्य से थे... शहजादे ने राजाओं, महाराजाओं के बारे में बुरा बोला लेकिन अत्याचार करने वालों को लेकर शहजादे का मुंह बंद था. 'भारत के इतिहास में नवाबों, निज़ामों, सुल्तानों और बादशाहों ने जो अपराध किए, उन पर उनका मुंह बंद था, लेकिन राजाओं, महाराजाओं के बारे में वह बुरा बोलते हैं और उनका अपमान करते हैं.”

ये भी पढ़ें

Reservation Row: अमित शाह के फेक वीडियो के खिलाफ दर्ज हुई FIR, तेलंगाना कांग्रेस ने किया था शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget