एक्सप्लोरर

'सोनिया को राहुल, लालू को तेजस्वी, ममता को भतीजे और अखिलेश को डिंपल की चिंता', जेपी नड्डा ने विपक्ष को घेरा

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश में 'मेरी माटी, मेरा देश' कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विपक्षी गठबंधन के सभी नेताओं को एक साथ निशाने पर लिया.

BJP Meri Mati Mera Desh Program: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुंबई में हुई विपक्षी दलों की बैठक पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों को दिल्ली और देश की चिंता नहीं है, बल्कि अपने-अपने परिवार की चिंता है और अपने-आपको बचाने की फिक्र है.

जेपी नड्डा ने शनिवार (2 सितंबर) को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से बीजेपी के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम 'मेरी माटी, मेरा देश' का शुभारंभ किया. उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एक ओर पीएम मोदी देश को आगे ले जा रहे हैं तो वहीं मुंबई में इकट्ठा होने वाले लोग वे हैं जो परिवार को आगे ले जाना चाहते हैं.

'सोनिया गांधी को राहुल गांधी की चिंता...'
नड्डा ने कहा कि सोनिया गांधी को राहुल गांधी की चिंता है, लालू को तेजस्वी की चिंता है, अखिलेश को डिंपल की चिंता है, उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र की नहीं, आदित्य ठाकरे की चिंता है, ममता बनर्जी को बंगाल की नहीं, भतीजे की चिंता है, परिवारवाद के कारण ही शरद पवार की पार्टी टूटी है. उन्होंने आगे कहा कि मां-बेटे जमानत पर है, लालू यादव को सजा मिली हुई है, मनीष सिसोदिया जेल में है.

नड्डा ने तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्नाटक में हाल ही में सरकार बनाने वाली कांग्रेस मुस्लिम कोटा दे रही है. इसलिए इन लोगों को घर पर बैठाकर नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है.

नड्डा ने चंद्रयान-3 और आदित्य एल -1 का किया जिक्र
बीजेपी अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर जाकर देश के 140 करोड़ लोगों को अमृत काल में (2047 तक) भारत को विकसित देश बनाने के संकल्प से जोड़ने का आह्वान किया. नड्डा ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 पहुंचा और यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है. आज भारत ने सूर्य का अध्‍ययन करने के लिए आदित्य एल-1 लॉन्च किया.

कार्यक्रम का शुभारंभ करने से पहले नड्डा ने गाजियाबाद में शहीद मेजर मोहित शर्मा के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात कर अमृत वाटिका में पौधारोपण भी किया.

हर गांव में अमृत वाटिका बनाएंगे सांसद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने राष्ट्रव्यापी अभियान 'मेरी माटी, मेरा देश' को लॉन्च किया है, जो 15 सितंबर तक चलेगा. जनजागरण के इस कार्यक्रम के तहत हर घर से मिट्टी इकट्ठी की जाएगी. सांसद अपने क्षेत्र के हर गांव में जाकर अमृत वाटिका बनाएंगे, वहां से मिट्टी दिल्ली लाई जाएगी और इस मिट्टी से दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर अमृत वाटिका बनाई जाएगी.

ये भी पढ़ें- एक साथ चुनाव कराने के लिए ये दो बातें जरूरी, जानें 2016 में तैयार हुए नोट में क्या-क्या था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget