एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: AIADMK के नेता पलानीस्वामी का बड़ा दावा, बताया लोकसभा चुनाव 2024 में कितनी सीटें जीतेगी NDA

LS Polls 2024: तामिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता पलानीस्वामी ने आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को लेकर बड़ा दावा किया है.

Lok Sabha Election 2024: अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) के महासचिव ईके पलानीस्वामी ने बुधवार (19 जुलाई) को दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) देश भर में 330 लोकसभा सीट पर जीत हासिल करेगा. एआईएडीएमके पार्टी भी उन 38 घटक दलों में से है जो एनडीए के साथ गठबंधन में है. 

दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान पलानीस्वामी से सवाल किया गया कि क्या महंगाई जैसे कारकों को देखते हुए कुल मतों के 50 प्रतिशत से अधिक मत हासिल करना संभव होगा, जिसके जवाब में एआईएडीएमके के नेता ने कहा कि देश में कोविड-19 वैश्विक महामारी जैसे पहलुओं के बावजूद पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास हुआ है. उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में दुनियाभर में देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है

एनडीए 330 लोकसभा सीट जरूर जीतेगा- पलानीस्वामी
पलानीस्वामी ने कहा कि कई देशों की अर्थव्यवस्थाओं ने चुनौतियों का सामना किया, लेकिन भारत में ऐसा नहीं था क्योंकि एनडीए चुनौतियों से बेहतर तरीके से निपटा. उन्होंने कहा कि एनडीए नीत केंद्र ने युवाओं की आवश्यकता को समझते हुए काम किया और यह गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव में 330 लोकसभा सीट जरूर जीतेगा.

यह पूछे जाने पर कि क्या बीजेपी के सहयोगी लोकसभा चुनाव होने तक गठबंधन में टिके रहेंगे, पलानीस्वामी ने कहा, ‘‘इस सवाल का कोई तुक नहीं है.’’ उन्होंने कहा कि भले ही ‘‘छोटी पार्टी हो या बड़ी पार्टी’’ एनडीए में सभी घटकों को उचित सम्मान दिया जाता है, जो 18 जुलाई की बैठक में दिखाई दिया. उन्होंने कहा इसके अलावा गठबंधन ने ‘‘सर्वसम्मत विचारों’’ के आधार पर कार्य किया.

AIADMK तमिलनाडु में एनडीए की अहम ताकत
पलानीस्वामी ने कहा कि तमिलनाडु में उनका दल एनडीए की अहम ताकत है. उन्होंने कहा कि एआईएडीएमके प्रमुख विपक्षी दल है और इसके 1.71 करोड़ सदस्य हैं. पलानीस्वामी ने कहा कि पार्टी के संस्थापक एम जी रामचंद्रन के समय से और बाद में पार्टी की दिवंगत प्रमुख जे जयललिता के कार्यकाल के दौरान, अन्नाद्रमुक ने समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन किए और चुनाव जीते थे.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: इन 11 पार्टियों के 91 MP ने न India ज्वाइन किया न NDA, जानिए इनके बारे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget