एक्सप्लोरर

VIP Candidates: पांचवें चरण में राहुल, सोनिया, राजनाथ समेत कई दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला

2019 लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 7 राज्यों के 51 लोकसभा सीटों पर कई VIP उम्मीदवारों के भाग्य का फैसाल होगा. आइए जानते हैं कौन-कौन से VIP उम्मीदवार हैं पांचवें चरण में

नई दिल्ली: 2019 लोकसभा चुनाव के लिए अबतक चार चरणों का मतदान संपन्न हो गया है. आज पांचवें चरण के लिए 7 राज्यों के 51 संसदीय क्षेत्रों में वोटिंग जारी है. इस चरण में कई बड़े नेताओं के भाग्य का फैसला होना है. गांधी परिवार से लेकर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह तक की प्रतिष्ठा इस चरण में दांव पर लगी हुई है. ऐसे में आइए जानते हैं इस चरण में कौन-कौन से वीआईपी उम्मीदवार हैं.

अमेठी लोकसभा सीट

उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट पर आज मतदान है. यह सीट कांग्रेस पार्टी का गढ़ माना जाता है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का यहां बीजेपी नेता और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मुकाबला है. पिछली बार राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी को हरा दिया था, लेकिन हार का अंतर ज्यादा नहीं था इसलिए एकबार फिर इस सीट पर कड़ी टक्कर होने की संभावना है.

रायबरेली लोकसभा सीट

यूपी की ही दूसरी सीट जिसे कांग्रेस पार्टी की परंपरागत सीट भी मानी जाती है. उस सीट पर यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार चुनावी मैदान में हैं. वह इस सीट से चार बार सांसद रह चुकी हैं. यहां से इस बार उनके खिलाफ बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह मैदान में हैं.

लखनऊ लोकसभा सीट

यूपी में एक और हाई प्रोफाइल सीट लखनऊ लोकसभा सीट है. इस सीट पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय गृह मंत्री बीजेपी राजनाथ सिंह का मुकाबला कांग्रेस के आचार्य प्रमोद कृष्णम और एसपी-बीएसपी की उम्मीदवार पूनम सिन्हा से है.

मधुबनी लोकसभा सीट

इस चरण में बिहार के कई दिग्गजों के भाग्य का भी फैसला हो होगा. मधुबनी सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है. महागठबंधन से वीआईपी के बद्री कुमार का मुकाबला बीजेपी के अशोक यादव से है. वहीं पूर्व कांग्रेस नेता शकील अहमद भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं.

हाजीपुर लोकसभा सीट

हाजीपुर से लोकजनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस का मुकाबला आरजेडी के शिव चंदर राम से है.

सारण लोकसभा सीट

बिहार के सारण में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी का मुकाबला आरजेडी के चंद्रिका राय से है. यह सीट भी इस बार हाई प्रोफाइल सीट है.

हजारीबाग लोकसभा सीट

झारखंड के हजारीबाग सीट से बीजेपी के नेता और केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा का मुकाबलबा कांग्रेस नेता गोपाल साहू से है.

बीकानेर लोकसभा सीट

वहीं राजस्थान के बीकानेर से बीजेपी नेता और केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के सामने कांग्रेस नेता मदनगोपाल मेघवाल हैं तो जयपुर ग्रामीण से केन्द्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को कांग्रेस की कृष्णा पूनिया टक्कर दे रही हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget