एक्सप्लोरर

सुषमा स्वराज, उमा भारती सहित बीजेपी के ये नेता नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, इनका कट सकता है टिकट

बीजेपी के बड़े नेताओं में केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, उमा भारती, पार्टी के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र और परेश रावल ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है. बीजेपी ने अभी तक 221 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की तीन लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने अभी तक 221 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. इसी दौरान बीजेपी के कुछ बड़े नेताओं ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है. इसमें केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, उमा भारती, पार्टी के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र और परेश रावल प्रमुख हैं.

माना ये भी जा रहा है कि कुछ बड़े नेताओं का टिकट बीजेपी काट सकती है. ऐसे नेताओं में कानपुर से सांसद मुरली मनोहर जोशी, उत्तराखंड के गढ़वाल से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडुरी हैं. हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने के संकेत दिए हैं.

वहीं, बीजेपी के अंदर लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए लगातार पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक हो रही है. बीती रात भी पार्टी ने 36 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. शुक्रवार को जारी की गई सूची के मुताबिक बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ओडिशा के पुरी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी की पहली लिस्ट में 184 सांसद, दूसरी लिस्ट में एक सीट और तीसरे लिस्ट में बीती रात 36 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया. बीजेपी अन्य सीटों पर भी जल्द ही अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर सकती है. बिहार एनडीए ने भी आज वहां 39 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है.

इस बार देश में लोकसभा का चुनाव सात चरणों में होगा. पहले चरण में मतदान 11 अप्रैल को सातवें और आखिरी चरण का मतदान 19 मई को होगा. मतों की गिनती 23 मई को होगी. इसी दिन पता चलेगा कि देश में किस पार्टी की सरकार बनेगी.

यह भी पढ़ें- पुरी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा, कभी MCD चुनाव में करना पड़ा था हार का सामना सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष बने पहले लोकपाल, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ UPSC Recruitment: इंडियन इकोनॉमिक सर्विस और इंडियन स्टेटिस्टिकल सर्विस सहित इन विभागों में निकली बहाली देखें वीडियो-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget