एक्सप्लोरर

वायनाड से चुनाव लड़ने पर राहुल का पीएम पर पलटवार, कहा- दक्षिण भारत को लगता है कि मोदी उनसे 'शत्रुता' रखते हैं

राहुल गांधी ने दावा किया, बीजेपी विमर्श को बदलना चाहती है लेकिन विमर्श नहीं बदल सकता है. उन्होंने कहा, मैं दक्षिण भारत को संदेश देना चाहता था कि हम आपके साथ खड़े हैं, इसलिए मैंने केरल से चुनाव लड़ने का फैसला किया.''

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने खुद के केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमले पर पलटवार किया है. राहुल ने कहा कि दक्षिण भारत के लोगों को लगता है कि मोदी उनसे 'शत्रुता' रखते हैं और देश के इस हिस्से के लोगों के साथ एकजुटता प्रकट करने के लिए वह केरल से चुनाव लड़ने जा रहे हैं.

दक्षिण भारत को लगता है कि मोदी जी उससे शत्रुता का भाव रखते हैं- राहुल गांधी ने पार्टी का घोषणापत्र जारी किए जाने के मौके पर एक सवाल के जवाब में कहा, ''दक्षिण भारत में एक भावना है कि मौजूदा सरकार में उन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. दक्षिण भारत को लगता है कि नरेंद्र मोदी जी उससे शत्रुता का भाव रखते हैं. उनको लगता है कि इस देश की, निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनको शामिल नहीं किया जा रहा है.'' उन्होंने कहा, ''मैं दक्षिण भारत को संदेश देना चाहता था कि हम आपके साथ खड़े हैं. इसलिए मैंने केरल से चुनाव लड़ने का फैसला किया.''

मोदी के एक बयान के संदर्भ में उन्होंने कहा, ''हम सब लोग हिंदू हैं. मगर देश में रोजगार की जरूरत है. किसानों की मदद करने की जरूरत है. महिलाओं को अधिकार की जरूरत है. मोदी जी डरे हुए हैं, छिप रहे हैं.'' उन्होंने कहा, ''मोदी जी भ्रष्टाचार, राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति पर मुझसे बहस करें. मैं उन्हें चुनौती देता हूं.''

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि उसने शांतिप्रिय हिन्दुओं पर आतंकवादी होने का ठप्पा लगाने का प्रयास करके धर्म के मार्ग पर चलने वालों को अपमानित किया है. उन्होंने महाराष्ट्र के वर्धा में एक चुनावी सभा में कहा, ''उस पार्टी (कांग्रेस) के नेता अब बहुसंख्यक (हिन्दू) आबादी वाली सीटों से चुनाव लड़ने से डर रहे हैं.''

गौरतलब है कि गांधी इस बार अपनी परंपरागत सीट अमेठी (उत्तर प्रदेश) के अलावा केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं. गांधी ने दावा किया, ''बीजेपी विमर्श को बदलना चाहती है लेकिन विमर्श नहीं बदल सकता है. मुख्य मुद्दा रोजगार और किसानों की समस्या का है. देश की अर्थव्यवस्था अटकी हुई है. उसे गति देना है.''

प्रधानमंत्री पद का फैसला देश को करना है- राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के सवाल पर उन्होंने कहा ''यह फैसला देश को करना है. मैं तो अपना काम कर रहा हूं.'' उन्होंने कहा, ''देश में आर्थिक आपातकाल लगा हुआ है. देश को शॉक थेरेपी की जरूरत है. इसलिए हम देश के सबसे गरीब लोगों को पैसे देने जा रहे हैं. हम फिर से पहले वाली विकास दर हासिल करेंगे.''

गब्बर सिंह टैक्स को जीएसटी में बदलेंगे- राहुल गांधी ने कहा, ''विमर्श तय हो गया है और वह विमर्श 'न्याय' है. अगर मोदी जी अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपये दे सकते हैं तो हम गरीबों को पैसे क्यों नहीं दे सकते?'' उन्होंने दावा किया, ''यह सच्चाई है कि देश से अच्छे दिन का वादा किया गया था लेकिन चौकीदार ने चोरी करवा दी. चौकीदार छिप सकता है, लेकिन भाग नहीं सकता.'' गांधी ने कहा, ''गब्बर सिंह टैक्स को हम जीएसटी में बदलेंगे. हम एक सरल रूप में इसे लागू करेंगे.''

लोकसभा चुनाव: EC ने चौथे चरण के लिए जारी की अधिसूचना, 29 अप्रैल को नौ राज्यों की 71 सीटों पर होगी वोटिंग

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget