एक्सप्लोरर

प्रियंका का BJP पर हमला, बोलीं- ये लोग सच्चे देशभक्त होते तो इंदिरा-राजीव का सम्मान करते

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के नेता सच्चे देशभक्त नहीं है. उन्होंने कहा कि सच्चे देशभक्त का मतलब होता है हर शहीद का उचित सम्मान.

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश): कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को बीजेपी नेताओं पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता सच्चे देशभक्त नहीं है, अगर वो होते तो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी समेत देश के शहीदों का सम्मान करते.

प्रियंका गांधी ने कहा, "देशभक्ति की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले बीजेपी नेता अगर सच्चे देशभक्त होते तो वे देश के शहीदों का सम्मान करते, चाहे वे शहीद हिंदू हों या मुस्लिम या उनके राजनीतिक विरोधी के पिता. वह शहीद हैं. आप यह चयन नहीं कर सकते कि आप किस शहीद का सम्मान करें. अगर आप सच्चे देशभक्त हैं तो राजीव गांधी और इंदिरा गांधी समेत सभी शहीदों का सम्मान करें." वह फतेहपुर में एक नुक्कड़ सभा में बोल रही थीं.

कांग्रेस महासचिव ने कहा, "अगर वे सही मायने में देशभक्त होंगे तो वे अपनी बातों से पीछे नहीं हटेंगे और किसान जब दिल्ली आकर सरकार को अपनी समस्या बताएंगे तो वह अपने दरवाजे बंद नहीं करेंगे. अगर वो देशभक्त होते तो वे नौकरियां पैदा करने के अपने वादे पूरे करते." आगामी लोकसभा चुनाव को देश भविष्य तय करने वाला बताते हुए प्रियंका गांधी ने लोगों से कहा कि वह यहां बताने आई हैं कि सच्ची देशभक्ति के मायने क्या हैं.

प्रियंका गांधी ने कहा, "हर चुनाव में बीजेपी देशभक्ति का मुद्दा उठाती है, मगर विकास पर बात नहीं करती है." उन्होंने कहा कि बीजेपी ने लोगों से कतारों में खड़े होकर अपने पैसे बैंकों में जमा करने को कहा और इसे देशभिक्त का कार्य बताया और कहा कि उससे कालाधन वापस आएगा. सवालिया लहजे में प्रियंका गांधी ने पूछा, "क्या कालाधन वापस आया?

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी बोले- कांग्रेस डूबते ‘टाइटेनिक’ जहाज की तरह, झूठे वादे करके 'गजनी' की तरह भूल जाती है सोनिया गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- जाति-धर्म के आधार पर लोगों को बांटा जा रहा है देखें वीडियो-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget