एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी का PM मोदी पर हमला, बोलीं- किसान परेशान हैं, युवाओं के पास रोजगार नहीं है

Lok Sabha Election 2019: प्रियंका गांधी आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसीं. उन्होंने कहा कि आज युवा बेरोजगार है. किसानों को फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा है.

वाराणसी: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज तीन दिवसीय 'बोट यात्रा' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में खत्म की. इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोजगार, किसान और मछुआरों के मुद्दे पर घेरा. वाराणसी के अस्सी घाट पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब राजनीति का मकसद केवल सत्ता हासिल करना होता है तो समस्याएं खड़ी होती हैं. बीजेपी के नेता अहंकारी हैं.

उन्होंने कहा, ''यहां निषाद जाति के बहुत लोग हैं. लेकिन इनकी कोई मदद नहीं की गई है. आपको ऐसी सरकार चाहिए जो आपकी मदद करे. राहुल गांधी ने बताया है कि अगर सरकार बनी तो मछुआरों के लिए अलग से मंत्रालय बनाया जाएगा.''

प्रियंका ने कहा, ''किसानों को उपज का सही दाम नहीं मिलता है. नौजवान भी परेशान है, उसे रोजगार नहीं मिला. आप सही सरकार चुनें.'' इस दौरान उन्होंने भीड़ से पूछा, क्या बनारस में आपको रोज़गार मिला? तभी भीड़ ने कहा कि नहीं मिला.

वंशवाद पर PM मोदी ने लिखा ब्लॉग तो प्रियंका गांधी ने किया पलटवार, कहा- हमें जितना डराएंगे, उतनी ताकत से लड़ेंगे

प्रियंका गांधी ने कहा, ''वह (प्रधानमंत्री) पिछले पांच साल से देश के हर संस्थान पर हमला कर रहे हैं. इनमें वह संस्थान भी शामिल हैं जिनमें आप काम करते हैं. आप इस बारे में मुझसे बेहतर जानते हैं. इस लिये मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री को यह सोचना छोड़ देना चाहिये कि लोग बेवकूफ हैं, उन्हें पता होना चाहिये कि लोग सब समझ रहे हैं.''

लोकसभा चुनाव की हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि ''मैं बिल्कुल नहीं डरती. चाहें कुछ भी करें, हमें जितना भी प्रताड़ित करें, हम डरते नहीं हैं. हम उनके खिलाफ लड़ते रहेंगे. वे हमें जितना प्रताड़ित करेंगे उतनी जोर से हम लड़ेंगे.''

राजनीति देश के विकास के लिये होनी चाहिये : प्रियंका कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि राजनीति देश के विकास के लिये होनी चाहिये. प्रियंका ने मिर्जापुर में चंद्रिका धाम पर आयोजित चौपाल में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा नीत राजग सरकार ने देश के विकास के लिये कुछ नहीं किया. उन्होंने कहा कि इस सरकार ने केवल लालीपॉप दिया है. कांग्रेस सरकार ने सबसे बड़ा रोजगार गारंटी कार्यक्रम मनरेगा दिया लेकिन अब मजूदरों की जगह पर मशीनें काम कर रही हैं. प्रियंका ने कहा कि उनकी पार्टी अगर सत्ता में आती है वह देश के गरीबों, किसानों के लिये काम करेगी और उनकी समस्याओं का समाधान करेगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget