एक्सप्लोरर

कांग्रेस का पलटवार- मोदी के मंत्री आरके सिंह ने गढ़ा 'हिंदू आतंकवाद' शब्द, पीएम उनसे पूछें सवाल

मनीष तिवारी ने दावा किया, यह दुखद है कि प्रधानमंत्री ने पिछले चुनावों में जो झूठ बोले थे, वह उनसे ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं.

नई दिल्ली: हिंदुओं पर आतंकवाद का ठप्पा लगाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोप पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री को इस बारे में अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी आरके सिंह से सवाल करना चाहिए क्योंकि उन्होंने गृह सचिव रहते हुए 'हिंदू आतंकवाद' शब्द गढ़ा था. पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने प्रधानमंत्री पर वर्धा की चुनावी सभा में धर्म के आधार पर बात करके लोकतंत्र का अपमान करने का आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि अगर मोदी के दिल में दक्षिण भारत को लेकर कोई संवेदना है तो उन्हें भी वहां से चुनाव लड़ना चाहिए.

तिवारी ने कहा, ''कांग्रेस देश के सभी नागरिकों को नागरिक के तौर पर देखती है. उनको समुदाय के तौर पर नहीं देखती. हमारी सोच इतनी संकीर्ण नहीं है कि हम प्रधानमंत्री की तरह भारतीय नागरिकों को जाति और धर्म की नजर से देखें. प्रधानमंत्री ऐसा करके लोकतंत्र का अपमान करते हैं.'' उन्होंने कहा, ''हिंदू आतंकवाद शब्द का इजाद प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रिमंडल के एक सदस्य और पूर्व गृह सचिव (आरके सिंह) ने किया था. इसलिए मोदी जी को अपने मंत्री से इस बारे में पूछना चाहिए.''

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ने को लेकर प्रधानमंत्री के हमले पर तिवारी ने पलटवार करते हुए कहा, ''अतीत में कई बार ऐसा हुआ है कि कांग्रेस के नेता उत्तर भारत और दक्षिण भारत से एक साथ चुनाव लड़ते रहे हैं और राहुल गांधी भी उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं. अगर प्रधानमंत्री के दिल में दक्षिण भारत के लिए कोई संवेदना है तो उन्हें चुनाव लड़ने से कौन रोक रहा है?'' उन्होंने सवाल किया, ''क्या पिछली बार मोदी जी ने दो जगह से चुनाव नहीं लड़ा था? वह वाराणसी से भागे थे या वड़ोदरा से भागे थे?''

तिवारी ने दावा किया, ''यह दुखद है कि प्रधानमंत्री ने पिछले चुनावों में जो झूठ बोले थे, वह उनसे ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं. यह चुनाव मोदी सरकार की विफलताओं के मुद्दे पर लड़ा जा रहा है.'' दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसने शांतिप्रिय हिन्दुओं पर आतंकवादी होने का ठप्पा लगाने और धर्म के मार्ग पर चलने वालों को अपमानित किया है.

महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए एक जनसभा में मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 'हिन्दू आतंकवाद' शब्द ईजाद किया. मोदी ने कहा, ''उस पार्टी (कांग्रेस) के नेता अब बहुसंख्यक (हिन्दू) आबादी वाली सीटों से चुनाव लड़ने से डर रहे हैं.'' गौरतलब है कि गांधी इस बार अपनी परंपरागत सीट अमेठी (उत्तर प्रदेश) के अलावा केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं.

50% वीवीपैट पर्चियों की गिनती हो? EC के हलफनामे पर SC ने विपक्षी नेताओं से मांगा जवाब

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget