एक्सप्लोरर

वोटर्स को मोबाइल पर ऑडियो संदेश भेजने को लेकर अरविंद केजरीवाल को नोटिस

नोटिस के मुताबिक कमेटी को 23 अप्रैल को एक एप उपयोगकर्ता से इस बारे में शिकायत मिली है कि आम आदमी पार्टी का एक रिकार्डेड संदेश राजनीतिक प्रचार के लिए सभी मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं को भेजा जा रहा है.

नई दिल्ली: मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं को कथित तौर पर चुनाव प्रचार के लिए ऑडियो संदेश भेजे जाने की शिकायत मिलने पर निर्वाचन अधिकारियों ने आप सुप्रीमो और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. साथ ही, उन्हें निगरानी समिति से हासिल प्रमाणपत्र सौंपने को कहा है.

दरअसल, अधिकारियों को यह शिकायत मिली है कि रिकार्डेड ऑडियो संदेश चुनाव प्रचार के लिए पार्टी ने मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं को भेजे हैं. चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक विज्ञापनों और प्रचार सामग्री को मंजूरी देने को लेकर राज्य और जिला स्तरों पर 'मीडिया और निगरानी समिति' का गठन किया है. पूर्वी दिल्ली के चुनाव अधिकारी के. महेश ने दो मई की तारीख वाले अपने कारण बताओ नोटिस में केजरीवाल से संबद्ध दस्तावेज शनिवार शाम चार बजे से पहले सौंपने को कहा है.

नोटिस में कहा गया है कि ऐसा नहीं करने पर यह माना जाएगा कि आपके पास कहने के लिए कुछ नहीं है और चुनावी कानून और उसके तहत बने नियमों के मुताबिक कार्रवाई शुरू की जाएगी. नोटिस के मुताबिक कमेटी को 23 अप्रैल को एक एप उपयोगकर्ता से इस बारे में शिकायत मिली है कि आम आदमी पार्टी का एक रिकार्डेड संदेश राजनीतिक प्रचार के लिए सभी मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं को भेजा जा रहा है.

इसमें कहा गया है कि समिति ने मामले की जांच की और इस बात की पुष्टि हुई कि आप संयोजक (अरविंद केजरीवाल) के कई रिकार्डेड ऑडियो संदेश पार्टी के राजनीतिक प्रचार के लिए सभी मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं को भेजे जा रहे हैं. नोटिस में कहा गया है चुनाव प्रचार में एक साथ भारी मात्रा में संदेश भेजना भी विज्ञापनों के पूर्व प्रमाणन के दायरे में होगा.

वोटिंग से पहले राहुल गांधी ने लिखा पत्र, अमेठी की जनता से की भावुक अपील

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget