एक्सप्लोरर

AAP-कांग्रेस गठबंधन कराने के लिए आगे आए एनसीपी चीफ शरद पवार, संजय सिंह से की मुलाकात

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर अब NCP नेता शरद पवार आगे आए हैं. उन्होंने APP के नेता संजय सिंह से मुलाकात की.

नई दिल्ली: दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिये आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन के मुद्दे पर जारी गतिरोध को दूर करने की पहल एक बार फिर शुरु हुयी है. सूत्रों के अनुसार, NCP नेता शरद पवार ने कांग्रेस और आप के बीच बातचीत की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की मंगलवार को पैरवी की.  पवार से कांग्रेस नेताओं के अलावा आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की भी मुलाकात हुई है.

सिंह ने पवार से मुलाकात की पुष्टि करते हुये सिर्फ इतना ही कहा कि उनकी कई मुद्दों पर चर्चा हुयी है. फिलहाल वह इसका खुलासा नहीं कर सकते हैं. उन्होंने हालांकि यह जरूर कहा, ‘‘पहले भी हमारी बैठक हुयी हैं. इसमें गठबंधन होने की स्थिति में और गठबंधन नहीं होने की स्थिति में देश के जो मुद्दे हैं उन पर हम कैसे लामबंद और एकजुट हो सकते हैं, इन विषयों पर चर्चा हुयी.’’

शरद पवार ने भविष्य में देश में चुनाव नहीं होने संबंधी बीजेपी नेताओं के बयानों का हवाला देते हुये कहा कि बीजेपी और उनकी सरकारें संविधान और संघीय ढांचे के लिये खतरा बन गयी हैं. इसलिये विपक्षी दलों को पार्टी हित से ऊपर उठकर देश हित में एकजुट होना चाहिये.

उल्लेखनीय है कि आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने सोमवार को कांग्रेस नेताओं के नकारात्मक रवैये का हवाला देते हुये भविष्य में गठबंधन की संभावनाओं को खारिज कर दिया था. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित गठबंधन का शुरु से विरोध कर रही हैं. हालांकि पहले गठबंधन का विरोध कर रहे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन सहित पार्टी के अन्य नेता अब गठबंधन की हिमायत कर रहे हैं.

सूत्रों के मुताबिक आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन के लिये पवार द्वारा दोनों पक्षों के साथ बातचीत किये जाने की सुगबुगाहट के बीच दीक्षित ने कांग्रेस के तीनों कार्यकारी अध्यक्षों की बैठक बुलायी है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
Embed widget