एक्सप्लोरर

कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा ने अपनी चुनावी मुहिम में जारी किया मुकेश अंबानी का वीडियो

दक्षिण मुंबई से कांग्रेस के उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा को मुकेश अंबानी समेत बड़े उद्योगपतियों ने अपना समर्थन दिया है. अपने समर्थन में मुकेश अंबानी उन्हें भरोसेमंद बताया है.

मुंबईः लोकसभा चुनाव में दक्षिण मुंबई सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे मिलिंद देवड़ा ने एक वीडियो ट्वीट किया है. इस वीडियो में आम से लेकर खास तक दक्षिण मुंबई के लिए मिलिंद देवरा को सबसे अच्छा उम्मीदवार बताया गया है.

मिलिंद देवड़ा की ओर से ट्वीट किए गए वीडियो में रिलायंस इडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और कोटक महिंद्रा ग्रुप के मालिक उदय कोटक ने उन्हें अपना समर्थन दिया है. इसके अलावा कई दुकानदार और छोटे कारोबारियों ने भी अपना समर्थन दिया है.

वीडियो ट्वीट करते हुए मिलिंद देवड़ा ने लिखा है कि दक्षिण मुंबई का मतलब बिजनेस. साथ ही लिखा कि जब लोग मुझे जिताएंगे तो मैं युवाओं के लिए नौकरी का अवसर लाउंगा. युवाओं को नौकरी देना मेरी पहली प्राथमिकता होगी.

इस ट्वीट में मुकेश अंबानी कह रहे हैं, ''मिलिंद इज द मैन फॉर साउथ मुंबई (दक्षिण मुंबई के लिए मिलिंद देवड़ा सही है).'' मुकेश अंबनी ने कहा, वह पिछले दस साल से यहां से सांसद हैं. मुझे भरोसा है कि मिलिंद को कई मुद्दों पर काफी जानकारी है. वह युवाओं के लिए नौकरी अवसर खोज सकते हैं.''

वहीं उदय कोटक कह रहे हैं, ''मिलिंद ट्रूली रिप्रजेंट (मिलिद सही तरीके से प्रतिनिधित्व करेंगे). मुझे उनपर भरोसा है और मैं समझता हूं कि मिलिंद को कई चीजों के बारे में काफी जानकारी है. वह चीजों को समझता है.''

हालांकि, इस वीडियो की पुष्टी एबीपी न्यूज़ नहीं करता है.

बता दें कि मुकेश अंबानी और मिलिंद देवड़ा परिवार के बीच काफी पुराना रिश्ता है. शायद यही कारण है कि वह मिलिंद देवड़ा के लिए प्रचार करते दिख रहे हैं. देवड़ा पिछले दस साल से सांसद हैं. वह यूपीए सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं.

गौरतलब है कि दक्षिण मुंबई में चौथे चरण में 29 अप्रैल को वोटिंग है. वोटों की गिनती 23 मई को होगी.

टाइम मैगजीन ने जारी की 100 प्रभावशाली लोगों की सूची, मुकेश अंबानी समते तीन भारतीयों का नाम

दूसरे चरण के मतदान में इन मंत्रियों की किस्मत दांव पर है, देखिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget