एक्सप्लोरर

दिलचस्प: हाथी पर वोट देने वालीं मायावती ने क्या इस बार साईकिल पर दबाया बटन?

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) चीफ मायावती ने कल लखनऊ लोकसभा क्षेत्र के मोंटेसरी इंटर कॉलेज में मतदान किया. दिलचस्प है कि इस बार मायावती ने हाथी की जगह साईकिल का बटन मतदान के दौरान दबाया.

लखनऊ: सियासत में सब कुछ स्क्रिप्ट के हिसाब से नहीं चलती, बल्कि कभी-कभी ऐसे भी मौके आते हैं जब दुश्मन दोस्त बनते हैं तो उनके लिए अपनी वफादारी भी दिखानी पड़ती है. कल कुछ ऐसा ही नजारा लखनऊ के मोंटेसरी इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर देखने को मिला. जब बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की चीफ मायावती वोट करने पहुंचीं.

दरअसल, समाजवादी पार्टी की घोर विरोधी रही मायावती इस बार इस पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही हैं और गठबंधन के तय फॉर्मूले के तहत लखनऊ की सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गई है, जबकि मायावती का वोट इस लोकसभा सीट में पड़ता है. ऐसे में ये कहा जा सकता है कि इस बार मायावती ने हाथी की गैर मौजूदगी में साईकिल पर बटन दबाया होगा.

याद रहे कि इस लोकसभा चुनाव में मायावती ने मुलायम सिंह के लिए भी वोट मांगे हैं और चुनावी रैली के दौरान मंच साझा किया है.

लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से इस बार एसपी की तरफ से पूनम सिन्हा मैदान में हैं. बीजेपी की तरफ से यहां गृहमंत्री राजनाथ सिंह चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं, कांग्रेस की तरफ से यहां से आचार्य प्रमोद कृष्णम मैदान में हैं.

देश में लोकतंत्र के महापर्व में कल पाचवें चरण का मतदान हुआ.  इसमें सात राज्यों की 51 सीटों पर 8.75 करोड़ मतदाता मतदान हुआ. पांचवें चरण में कुल 674 कैंडिडेट 51 सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

इस चरण के चुनाव के बाद अब दो और चरण का चुनाव बच जाएगा. ये चुनाव 12 और 19 मई को होंगे. इस दौरान 59-59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. मतों की गिनती 23 मई को होगी और इसी दिन पता चलेगा कि देश में किस पार्टी की सरकार बनेगी.

यह भी पढ़ें-

कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस को नहीं मिलेगा बहुमत, बीजेपी को 160 से अधिक सीटें नहीं

सुबह सात बजे से ही शुरू होगी वोटिंग, रमजान में सुबह 5 बजे की मांग

मेरा प्रधानमंत्री पद का कोई एजेंडा नहीं है, नरेंद्र मोदी दोबारा पीएम बनेंगे- गडकरी

मोदी सरकार को झटका, इनकम टैक्स ई-फाइलिंग भरने वालों की तादाद 6.6 लाख घटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget