एक्सप्लोरर

वायनाड लोकसभा सीट: जानिए- सियासी समीकरण, धार्मिक अंकगणित और पिछले चुनावों के नतीजे

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के केरल के वायनाड से भी लोकसभा चुनाव लड़ने के फैसले के बाद से ही लोगों को इस सीट के बारे में जानने की उत्सुकता है. ऐसे में आज हम आपको इस सीट के बारे में वह सभी जानकारियां दे रहे हैं जो आपको जाननी हैं.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस लोकसभा चुनाव में दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. वह अपनी पारंपरिक सीट अमेठी के अलावा इस बार केरल के वायनाड से भी चुनावी दांव खेलने जा रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायनाड सीट को चुनकर यह संदेश देने की कोशिश की है कि साउथ और नॉर्थ को कांग्रेस एक तरह से मानती है. इस फैसले को कांग्रेस की तरफ से दक्षिण भारत में पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के प्रयास के तौर पर भी देखा जा रहा है, जहां लोकसभा की करीब 130 सीटें हैं.

जिस वायनाड सीट से राहुल गांधी ने चुनाव लड़ने का फैसला किया है यह जिला तीन राज्यों (केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक) की सीमा को छूता है. केरल में 20, तमिलनाडु में 39 और कर्नाटक में 28 सीटें हैं. राहुल गांधी के वायनाड सीट से चुनाव लड़ने के फैसले के बाद अब इस सीट के बारे में जानने को लेकर लोगों में दिलचस्पी बढ़ी है. ऐसे में आइए जानते हैं इस सीट के बारे में सबकुछ

कब बना वायनाड लोकसभा सीट केरल का वायनाड लोकसभी सीट 2009 में बना. इस सीट को कांग्रेस की सुरक्षित सीटों में से एक माना जाता है.

तीन जिलों की संगम है ये सीट वायनाड लोकसभा के तहत सात विधानसभा क्षेत्र आते हैं. इनमें से तीन वायनाड ज़िले के, तीन मल्लापुरम ज़िले के और एक कोझीकोड ज़िले से हैं. विधानसभा सीटें- मानाथावाडी, सुल्तानबथेरी, कल्पेट्टा, थिरुवंबाडी, एननाड, नीलांबुर और वांडूर.

क्या है इस सीट पर समीकरण वायनाड सीट में हिंदू आबादी 49.7 प्रतिशत है. ईसाई और इस्लाम को मानने वालों की आबादी भी करीब-करीब इतनी ही है. यहां ईसाई 21.5 और मुस्लिम 28.5 प्रतिशत हैं. खास बात ये है कि इस सीट की हिंदू आबादी में दलितों की खासी आबादी है. कुल वोटरों की तादाद 13 लाख, 25 हजार 788 है.

क्या रहे थे 2014 और 2009 लोकसभा चुनाव के नतीजे इस सीट पर 2009 और 2014 दोनों ही चुनावों में कांग्रेस के प्रत्याशी की जीत हुई थी. 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को वायनाड में बड़ी जीत हासिल हुई थी. यूडीएफ (कांग्रेस) के एमआई शानवास ने एलडीएफ (सीपीआई) के ऐडवोकेट एम रहमतुल्लाह को 1,53,439 के भारी मार्जिन से शिकस्त दी थी. वहीं 2014 में भी कांग्रेस इस सीट पर जीती थी लेकिन वोटों के अंतर में 2009 के मुकाबले काफी कम अंतर था. 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वायनाड लोकसभा सीट पर महज 20,870 वोटों के अंतर से जीत हासिल हुई थी.

FULL DETAILS: राहुल गांधी ने चुनाव लड़ने के लिए केरल के वायनाड सीट को ही क्यों चुना?

एक उम्मीदवार कितने सीटों पर लड़ सकता है चुनाव, क्या कहते हैं नियम ? जानिए

अरविंद केजरीवाल का दावा- दिल्ली में AAP से गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस, राहुल गांधी ने लिया फैसला

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget