एक्सप्लोरर

अभिनेत्री जया प्रदा ने थामा बीजेपी का दामन, आजम खान के खिलाफ लड़ सकती हैं चुनाव

बॉलिवुड की चर्चित अभिनेत्री रहीं जया प्रदा मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गईं.

नई दिल्ली: दिग्गज अभिनेत्री जया प्रदा ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया. बीजेपी मुख्यालय में बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव, गौरव भाटिया की मौजूदगी में जया प्रदा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर जया प्रदा ने कहा कि सिनेमा हो या राजनीति मैंने उसे दिल से अपनाया है. आज बीजेपी की सदस्यता मुझे दी गई, मैं इसके लिए धन्यवाद देती हूं. जानकारी के मुताबिक जया प्रदा रामपुर में आजम खान के खिलाफ बीजेपी की ओर से चुनाव लड़ सकती हैं.

बता दें कि समाजवादी पार्टी ने आजम खान को रामपुर से उम्मीदवार बनाया है, अखिलेश और आजम खान की उम्मीदवारी की घोषणा एक ही दिन हुई थी. अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से चुनावी मौदान में उतरेंगे.

यह पहला मौका नहीं है जब जया प्रदा राजनीति में हाथ आजमाने जा रही हैं. वह इससे पहले दक्षिण भारत की पार्टी टीडीपी, समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल में भी रही हैं. वह रामपुर लोकसभा क्षेत्र से साल 2004 से 2014 के बीच समाजवादी पार्टी के टिकट पर सांसद भी रह चुकी हैं.

फिल्मी दुनिया से राजनीति में आईं 56 साल की जया प्रदा आंध्र प्रदेश की रहने वाली हैं. जया प्रदा ने तमिल, तेलुगु, हिन्दी, कन्नड़ सहित कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है. हालांकि, जय प्रदा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) से की थी. जया प्रदा ने अपने करियर की शुरुआत लोकल टीवी शो से की थी जिसमें उन्होंने उस समय के कई बड़े लोगों का इंटरव्यू लिया था. इसी के बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म में काम करना शुरू किया था.

अमर सिंह का खुले तौर पर समर्थन करने के लिए जया प्रदा को साल 2010 में एसपी से निष्कासित कर दिया गया. इसके बाद अमर सिंह और जया प्रदा ने मिलकर राष्ट्रीय लोक मंच की स्थापना की. हालांकि, यह पार्टी राजनीति में कमाल दिखाने में नाकामयाब रही और बाद में अमर सिंह और जया प्रदा आरएलडी में शामिल हो गए.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक

UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज

'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?

CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट

Embed widget