एक्सप्लोरर

दिल्ली: कांग्रेस और AAP के बीच गठबंधन पर फिर गहराया संशय

अहमद पटेल ने बुधवार को शीला दीक्षित से मुलाकात की. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, दोनों की मुलाकात में सभी सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई.

नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बनी असमंजस की स्थिति बुधवार को गहरा गई जब आप ने तालमेल की संभावना को खारिज कर दिया, लेकिन कांग्रेस की तरफ से फिलहाल खुलकर कुछ नहीं कहा गया है. दअरसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित से मुलाकात की.

सूत्रों के मुताबिक यह बैठक करीब 45 मिनट तक चली. इस बैठक में आप के साथ गठबंधन के संभावित उम्मीदवारों पर भी बातचीत हुई. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ''दोनों की मुलाकात में सभी सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई. फिलहाल यही कहा जा सकता है कि गठबंधन की संभावना बहुत कम है.''

आप की तरफ से आई ये प्रतिक्रिया दूसरी तरफ, आप नेता संजय सिंह ने कहा, ''क्या ऐसा कारण है कि कांग्रेस हर वह कदम उठा रही है जिससे बीजेपी को फायदा हो? ऐसी कौन सी डील हो गई है?'' उन्होंने दावा किया, ''जिन जगहों पर विपक्ष मजबूती से लड़ रहा है वहां भी कांग्रेस लड़ने चली जा रही है. ये मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में ताकत नहीं लगा रहे हैं.''

सिंह ने कहा, ''अगर एकसाथ लड़ते तो बीजेपी को रोका जा सकता था. जो कुछ हो रहा है वह समझौता नहीं है. एकतरफा समझौता नहीं हो सकता.'' दिल्ली में गठबंधन को लेकर दोनों पार्टियों के बीच लंबे समय से बातचीत चल रही हैं. एक तरफ गठबंधन को लेकर कांग्रेस की दिल्ली इकाई में दो राय है तो दूसरी तरफ आप की ओर से हरियाणा में सीटें मांगी जा रही है.

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि हाल के समय में दोनों पार्टियों के बीच हुई बातचीत के दौरान आप ने दिल्ली के साथ हरियाणा में भी गठबंधन करने और इसमें 'जननायक जनता पार्टी' को शामिल करने की मांग रखी. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने हाल ही में कहा कि पार्टी सिर्फ दिल्ली में गठबंधन के पक्ष में है, लेकिन हरियाणा या किसी अन्य राज्य में तालमेल के पक्ष में नहीं है.

गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर ने इस्तीफा दिया

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget