एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: आचार संहिता लागू होने के बाद 143 करोड़ के कैश समेत 539 करोड़ रुपये की अवैध सामग्री जब्त

छापेमारी के दौरान 25 मार्च तक जब्त की गयी अवैध सामग्री की कुल कीमत 539.99 करोड़ रुपये आंकी गयी है. इस मामले में दिल्ली का रिपोर्ट कार्ड अब तक सबसे बेहतर रहा जहां कोई जब्ती नहीं हुयी.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिये दस मार्च को चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव आयोग ने पिछले एक पखवाड़े में देश के विभिन्न भागों से 143 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है. आयोग द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 143.47 करोड़ रुपये की नकदी के अलावा 89.64 करोड़ रुपये मूल्य की शराब, 131.75 करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ, 162.93 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण और 12.20 करोड़ रुपये मूल्य का अन्य सामान बरामद किया. सभी राज्यों में की गयी छापेमारी के दौरान 25 मार्च तक जब्त की गयी अवैध सामग्री की कुल कीमत 539.99 करोड़ रुपये आंकी गयी है.

मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिये अवैध रूप से पैसा और शराब सहित अन्य वस्तुओं के वितरण को रोकने के मकसद से आयोग द्वारा गठित निगरानी दलों की कार्रवाई में विभिन्न राज्यों से यह जब्ती हुयी है. इस सामग्री की सर्वाधिक जब्ती तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश से हुयी है. वहीं इस मामले में दिल्ली का रिपोर्ट कार्ड अब तक सबसे बेहतर रहा जहां कोई जब्ती नहीं हुयी.

आयोग के आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु में की गयी 107.24 करोड़ रुपये कीमत की विभिन्न वस्तुओं की जब्ती में 36 करोड़ रुपये नकदी के अलावा 68 करोड़ रुपये के आभूषण जब्त हुये हैं. इसके बाद उत्तर प्रदेश में जब्त की गयी सामग्री की कुल कीमत 104.53 करोड़ रुपये आंकी गयी है. इसमें 59.04 करोड़ रुपये कीमत के आभूषण, 22.56 करोड़ रुपये कीमत की अवैध शराब, 14.68 करोड़ रुपये कीमत के मादक द्रव्य और 8.26 करोड़ रुपये की नकदी पकड़ी गयी.

आंध्र प्रदेश में जब्त सामग्री की कुल कीमत 103.04 करोड़ रुपये आंकी गयी है. इसमें 55 करोड़ रुपये की नकदी, 30 करोड़ रुपये के आभूषण और 12 करोड़ रुपये कीमत की अवैध शराब शामिल है. विभिन्न एजेंसियों के अधिकारियों की मौजूदगी वाले आयोग के निगरानी दलों द्वारा सभी राज्यों में की गयी छापेमारी के दौरान 25 मार्च तक जब्त की गयी अवैध सामग्री की कुल कीमत 539.99 करोड़ रुपये आंकी गयी है.

NYAY योजना पर कांग्रेस का नया एलान, घर की महिलाओं के खाते में जाएंगे 72 हजार रुपए

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
Embed widget