एक्सप्लोरर

बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, आडवाणी और जोशी का नाम लिस्ट से गायब

खुद से चुनाव ना लड़ने का ऐलान करने वाले कलराज मिश्रा, सुषमा स्वराज और उमा भारती के नाम इस सूची में शामिल किए गए हैं. इस लिस्ट में पीएम मोदी और अमित शाह समेत तमाम दिग्गज नेताओं के नाम मौजूद हैं.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने ताबड़तोड़ प्रचार शुरू कर दिया है. प्रचार के लिए बीजेपी विजय संकल्प सभाएं भी करनी शुरू कर दी हैं. बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता अलग अलग शहरों में पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं. खुद पीएम मोदी भी 28 मार्च से प्रचार अभियान में उतरने वाले हैं. इस बीच बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी है. इस लिस्ट में पीएम मोदी और अमित शाह समेत तमाम दिग्गज नेताओं के नाम मौजूद हैं.

हैरान करने वाली बात है कि बीजेपी के संस्थापक रहे लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का नाम इस लिस्ट से गायब है. बता दें बीजेपी ने पहले आडवाणी की गांधीनगर सीट से अमित शाह को उम्मीदवार बनाया और खबर है कि बीजेपी कानपुर से मुरली मनोह जोशी का टिकट भी काट सकती है. खुद से चुनाव ना लड़ने का ऐलान करने वाले कलराज मिश्रा, सुषमा स्वराज और उमा भारती के नाम इस सूची में शामिल किए गए हैं.

किन किन नेताओं के नाम हैं स्टार प्रचारक की लिस्ट में ? बीजेपी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी, योगी आदित्यनाथ, उमा भारती, हेमा मालिनी, शिवराज सिंह चौहान, पीयूष गोयल, मनोज तिवारी, दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य का नाम शामिल है. इसके साथ ही अन्य बीजेपी नेताओं के नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं.

आरजेडी की लिस्ट से लालू-मीसा भारती गायब आरजेडी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में आरजेडी प्रमुख लालू यादव और राज्यसभा सांसद मीसा भारती का नाम शामिल नहीं है. आरजेडी की तरफ से जो लिस्ट जारी की गई है उसमें 40 लोगों के नाम शामिल हैं. चारा घोटाला मामले में लालू यादव सजायाफ्ता हैं, फिलहाल वे रांची के रिम्स में इलाज के लिए भर्ती हैं. वहीं मीसा भारती को लेकर चर्चा है कि पाटलिपुत्र सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ सकती है. पिछली बार भी उन्होंने यहां से चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इस सीट से रामकृपाल यादव ने जीत दर्ज की थी.

एसपी की लिस्ट में जोड़ा गया मुलायम सिंह यादव का नाम इससे पहले उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी. इस लिस्ट में पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का नाम गायब था. मीडिया में खबर आने के बाद समाजवादी पार्टी ने दोबारा लिस्ट जारी और इस लिस्ट में मुलायम के नाम भी शामिल किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget