एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव 2019: महेन्द्रपाल सिंह हो सकते हैं योगी आदित्यनाथ के ‘उत्तराधिकारी’

बता दें कि बीजेपी विधायक महेन्द्रपाल कभी किसी विवाद में नहीं रहे. महेन्द्रपाल सिंह में वो सारी ख़ूबियां हैं जो योगी आदित्यनाथ ढूढ़ रहे थे. वे पिछड़ी जाति के हैं. वे योगी के भरोसेमंद हैं.

लखनऊ: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से चुनाव कौन लड़ेगा? ये गुत्थी अब सुलझ गई है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को जीताऊ उम्मीदवार मिल गया है. महेन्द्र पाल सिंह यहां से चुनाव लड सकते हैं. उनके नाम का सुझाव योगी की तरफ़ से ही आया. वे गोरखपुर के पिपराइच से बीजेपी के विधायक हैं. महेन्द्रपाल सैंथवार बिरादरी के हैं. पिछड़ी जाति के सैंथवार वोटरों का गोरखपुर के ग्रामीण इलाक़ों में दबदबा है.

महेन्द्रपाल की गिनती योगी के खासमखास में होती है. गोरखनाथ मंदिर से उनका पुराना रिश्ता रहा है. महेंद्रपाल के सांसद बन जाने पर विधानसभा का उप-चुनाव कौन लड़ेगा, ये भी फ़ार्मूला बन गया है. योगी के एक क़रीबी सहयोगी ने बताया कि अमरेन्द्र निषाद को पिपराइच से चुनाव लड़वाया जायेगा. योगी ने पिछले ही महीने उन्हें बीजेपी में शामिल कराया था. वे अमरेन्द्र को गोरखपुर से लोकसभा का टिकट दिलवाना चाहते थे. उनके माता और पिता भी विधायक रह चुके हैं. लेकिन राष्ट्रीय निषाद पार्टी के बीजेपी में शामिल हो जाने से लोकल समीकरण बदल गए.

बीजेपी विधायक महेन्द्रपाल सिंह में वो सारी ख़ूबियां हैं जो योगी आदित्यनाथ ढूढ़ रहे थे. वे पिछड़ी जाति के हैं. वे योगी के भरोसेमंद हैं. महेन्द्रपाल कभी किसी विवाद में नहीं रहे. उनके चुनाव लड़ने से ये मैसेज जायेगा कि ख़ुद योगी चुनावी मैदान में हैं. महेंद्रपाल सिंह को पहली बार टिकट मिला. चुनाव जीत कर वे पिपराइच के विधायक बने.

गोरखपुर का लोकसभा उप-चुनाव हारने के बाद से ही बीजेपी बैकफ़ुट पर थी. योगी आदित्यनाथ के लिए ये सबसे बड़ा राजनीतिक झटका था. जिस गोरखपुर की सीट से वे लगातार 5 बार सांसद रहे, कभी जीवन में नहीं हारे. उनके गुरू महंत अवैद्यनाथ भी कई बार एमपी चुने गए. उसी गोरखपुर सीट को वे बचा नहीं पाए. वो भी राज्य का मुख्य मंत्री रहते हुए. ये बात योगी आदित्यनाथ को अखर गई. इसीलिए इस बार वे कोई ग़लती दोहराने के मूड में नहीं थे.

पिछले दो महीने से गोरखपुर का उम्मीदवार तय करने के लिए कई दौर की बैठकें हुईं. गोरखपुर से लेकर दिल्ली तक. ख़ुद योगी ने लखनऊ में सीएम बंगले पर कई घंटों तक मीटिंग की, लेकिन कोई नाम तय नहीं हो पाया. फिर दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से भी लंबी बातचीत हुई. इसी बीच योगी ने अमरेन्द्र निषाद को बीजेपी में शामिल करा लिया. ये चर्चा थी कि वे समाजवादी पार्टी के प्रवीण निषाद के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ सकते हैं.

गोरखपुर के पिछले उप-चुनाव में ही मायावती और अखिलेश यादव की दोस्ती की नींव पड़ी. अखिलेश ने राष्ट्रीय निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद को साथ देने के लिये मना लिया. उनके बेटे प्रवीण निषाद को समाजवादी पार्टी का टिकट मिला. बीएसपी ने भी समर्थन दे दिया. इस चुनाव के लिए भी समाजवादी पार्टी के साथ निषाद पार्टी का गठबंधन हुआ. लेकिन इस एलान के ठीक तीन दिनों बाद निषाद पार्टी के संजय निषाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंच गए. फिर चार दिनों बाद संजय निषाद की अमित शाह से मुलाक़ात हुई. उनके सांसद बेटे प्रवीण बीजेपी में शामिल हो गए. लेकिन बीजेपी ने उन्हें इस बार गोरखपुर के बदले किसी और सीट से चुनाव लड़ाने का फ़ैसला किया है.

लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: यूपी में पहले चरण का चुनाव आज, आठ सीटों पर डेढ़ करोड़ मतदाता तय करेंगे इन दिग्गजों की किस्मत लोकसभा चुनाव 2019: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान आज, जानिए खास बातें लोकसभा चुनाव: 2014 के चुनावों में यूपी के इन 8 सीटों पर किसने किसको दी थी मात, जानिए- कौन किस नंबर पर रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget