एक्सप्लोरर

बीजेपी से नाराज हुई अपना दल प्रमुख अनुप्रिया पटेल, कहा- हम फैसला लेने के लिए स्वतंत्र

अपना दल के साथ बीजेपी की एक और सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) नाराज है. हालांकि बीजेपी का दावा है कि जल्द ही नाराजगी खत्म कर ली जाएगी.

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए में नाराजगी खुलकर सामने आ गई है. केंद्रीय मंत्री और अपना दल नेता अनुप्रिया पटेल ने बीजेपी से गठबंधन को लेकर कहा है कि हमने अपनी मांग बीजेपी के सामने रखी थी और समय दिया था लेकिन अनसुना कर दिया गया. अब हम फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं.

उन्होंने कहा, ''20 फरवरी तक का समय दिया था. लेकिन बीजेपी को ऐसा लगता है अपने सहयोगियों से कोई लेना देना नही है. अब अपना दल स्वतंत्र है और हमने पार्टी की बैठक बुलाई है, जो निर्णय लिया जायगा उसी के अनुसार आगे काम करेंगे.'' अनुप्रिया पटेल ने अलग चुनाव लड़ने के संकेत दिए है.

उन्होंने पुलवामा की घटना पर कहा कि मुझे लगता है जब देश के ऊपर इतना गंभीर हमला हुआ हो, ऐसे वक्त में हमे एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने के बजाय बैठकर मंथन करना चाहिए. सभी पार्टियो को एकजुट होकर सरकार के साथ खड़े होना चाहिए.

अपना दल के साथ बीजेपी की एक और सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) नाराज है. हालांकि बीजेपी का दावा है कि जल्द ही नाराजगी खत्म कर ली जाएगी. आपको बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 सीटों में से अपना दल बीजेपी के साथ मिलकर दो सीटों पर चुनाव लड़ी थी और दोनों सीटों पर उसे जीत मिली थी.

ध्यान रहे कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बीएसपी ने आगामी चुनावों के लिए गठबंधन किया है. ये गठबंधन बीजेपी को कड़ी चुनौती पेश करेगा. कांग्रेस ने यूपी की जिम्मेदारी प्रियंका गांधी को सौंपी है. वह लगातार बैठकें कर रही है. कांग्रेस लोकसभा चुनाव में कई छोटे-छोटे दलों के साथ गठबंधन की योजना में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget