एक्सप्लोरर

विवादों में फंसी प्रज्ञा के साथ मजबूती से खड़ी BJP, अमित शाह बोले- ‘झूठे केस में फंसाया गया’

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने विवादों में फंसी साध्वी प्रज्ञा का बचाव किया है. उन्होंने कहा है कि साध्वी को झूठे केस में फंसाया गया.

नई दिल्ली: शहीद हेमंत करकरे पर दिए गए अपने विवादित बयान को लेकर घिरी साध्वी प्रज्ञा का बीजेपी बचाव करती हुई दिख रही है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया है कि साध्वी को फर्जी केस में फंसाया गया. उन्होंने कहा, '' जहां तक साध्वी प्रज्ञा का सवाल है तो कहना चाहूंगा कि हिंदू टेरर के नाम से एक फर्जी केस बनाना गया था, दुनिया में देश की संस्कृति को बदनाम किया गया, कोर्ट में केस चला तो इसे फर्जी पाया गया.''

अमित शाह ने कहा, '' सवाल ये है कि स्वामी असीमानंद जी और बाकी लोगों को आरोपी बनाकर फर्जी केस बनाया तो समझौता एक्सप्रेस में ब्लास्ट करने वाले लोग कहां है, जो लोग पहले पकड़े गए थे, उन्हें क्यों छोड़ा.''

ममता बनर्जी पर साधा निशाना

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''बंगाल में लोकतंत्र का अस्तित्व समाप्त हो गया है. कानून व्यवस्था भी विफल हो गई है.'' अमित शाह ने कहा, '' बंगाल में दो चरण के चुनाव के बाद ममता बनर्जी की बौखलाहट स्पष्ट दिख रही है. उन्हें अपनी हार दिख रही है और उसी हताशा से वो अब विपक्ष और चुनाव आयोग पर सवाल उठा रही हैं.''

अमित शाह ने कहा, '' 2019 के आम चुनाव के पहले दो चरण का मतदान पूरा हो गया है. तीसरे चरण का मतदान कल होगा. देशभर से जो सूचनाएं प्राप्त हो रही उसके अनुसार देश की जनता पूरे उत्साह से मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है.बंगाल में भी बीजेपी के पक्ष में प्रचंड बहुमत की सूचना मिल रही है. ''

अमित शाह ने आगे कहा, '' बंगाल के वोटरों से कहना चाहूंगा की डरने की जरूरत नहीं है. पूरा गांव एक साथ वोट डालने जाए, आपकी सुरक्षा के लिए सीआपीएफ और बीजेपी के कार्यकर्ता लोकतंत्र के प्रहरी बनकर खड़े हैं.'' उन्होंने कहा, '' हिंसा की एक सीमा होती है, लेकिन जब जनता तय करती है परिवर्तन करना है तो इसे कोई बदल नहीं सकता. इस बार जनता ने तय किया है कि टीएमसी को हटाना है और बीजेपी को लाना है.''

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस

अमित शाह ने आतंकवाद पर अपनी पार्टी की जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी को दोहराते हुए कहा, ''मोदी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ पिछले पांच साल में जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाया है. हमारे संकल्प पत्र में हमने इस नीति को और आगे बढ़ाने का संकल्प किया है. लेकिन विपक्षी पार्टियां देश की सुरक्षा के अहम मुद्दे पर चुप दिखाई देती है.'' उन्होंने आगे कहा, '' विपक्ष के पास कोई नेतृत्व नहीं है. विपक्ष अपना न कोई नेता, न नीति देश के सामने रख पाया है.''

बीजेपी अध्यक्ष ने आगे कहा, '' राष्ट्र की सुरक्षा के लिए बीजेपी स्पष्ट नीति लाई है. चाहे आतंकवाद हो, एनआरसी हो, सिटिजन अमेंडमेंट बिल हो, चाहे धारा 370 और 35ए को हटाने की बात हो. इस सभी बातों पर हमने अपने संकल्प पत्र में स्पष्ट नीति अपनाई है.''

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget