एक्सप्लोरर

AIUDF चीफ बदरुद्दीन अजमल के विवादित बोल, कहा- पीएम मोदी को देश से बाहर निकालेंगे

असम के चिरांग में पीएम मोदी के लिए अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए एआईयूडीएफ चीफ बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि वह उन्हें देश से बाहर निकालेंगे.

नई दिल्ली: असम की ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान दिया है. असम के चिरांग में पीएम मोदी के लिए अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए उन्होंने कहा कि वह उन्हें देश से बाहर निकालेंगे. बदरुद्दीन अजमल यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कहीं भी जाकर चाय या पकौड़े बेच सकते हैं.

एआईयूडीएफ के अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल ने कहा, "मोदी विरोधी जितने भी गठबंधन हैं उसमें हम भी हैं. वो सब मिलकर मोदी जी को देश से बाहर निकालेंगे." उन्होंने कहा, "मोदी जी जाकर कहीं न कहीं चाय की दुकान चलाएंगे या फिर पकौड़े भी बेच सकते हैं."

बदरुद्दीन अजमल अपने विवादित बयानों के कारण जाने जाते हैं. उऩकी पार्टी एआईयूडीएफ के 126 सीटों वाली असम विधानसभा में 13 विधायक हैं. अजमल खुद धुबरी लोकसभा सीट से सांसद हैं.

बदरुद्दीन अजमल का राजनीति के साथ-साथ बिजनेस में भी काफी नाम है. उनका इत्र का कारोबार है जो कि भारत समेत दुनिया भर में फैला हुआ है. उनकी कंपनी के इत्र अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दुबई, सऊदी अरब हर जगह मिल जाते हैं.

असम में इस बार तीन चरणों में लोकसभा के चुनाव होने हैं. 11 अप्रैल को यहां पहले चरण में पांच सीटों पर चुनाव हुए. अब दूसरे और तीसरे चरण में यहां 18 और 23 अप्रैल को चुनाव है. बदरुद्दीन अजमल की लोकसभा सीट धुबरी में 23 अप्रैल को मतदान है. मतों की गिनती 23 मई को होगी.

 यह भी पढ़ें- जालियांवाला बाग की 100वीं बरसी: आज शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे राहुल, स्वर्ण मंदिर में माथा भी टेका

अमित शाह बोले- BJP विधायक भीमा की हत्या में आ रही राजनीतिक षडयंत्र की बू, CBI जांच हो राम नवमी आज: जानें इसका महत्व, उपवास खोलने से पहले जान लें ये अहम बात देखें वीडियो-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget