एक्सप्लोरर

राजीव गांधी पर पीएम मोदी के बयान पर अहमद पटेल का पलटवार, कहा-शहीद पीएम को गाली देना कायरता की निशानी

अमद पटेल ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि शहीद पीएम को गाली देना कायरता की निशानी है.

नई दिल्ली: राजीव गांधी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की कांग्रेस लगातार आलोचना कर रही है. अब कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा कि शहीद पीएम को गाली देना कायरता की निशानी है. इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के समर्थन वाली वीपी सिंह की सरकार ने उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा नहीं दी थी.

अमद पटेल ने ट्वीट कर कहा, '' शहीद पीएम को गाली देना कायरता की निशानी है. उनकी हत्या के लिए कौन जिम्मेदार है? बीजेपी के समर्थन वाली वीपी सिंह की सरकार ने उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा नहीं दी थी. राजीव जी ने नफरत की वजह से जान गवां दी.'' अहमद पटेल ने आगे कहा, '' नफरत की वजह उनकी जान गई. अब हमारे बीच वह बेबुनियाद आरोपों और अपशब्दों का जवाब देने के लिए नहीं हैं.''

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को ‘भ्रष्टाचारी नंबर 1’ करार दिया था. उन्होंने कहा था, ''आपके पिता (राजीव गांधी) को उनके दरबारियों ने मिस्टर क्लीन की तरह पेश किया लेकिन उनका जीवन भ्रष्टाचारी नंबर वन के रूप में खत्म हुआ.''

प्रियंका से लेकर राहुल गांधी तक ने की पीएम के बयान की आलोचना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजीव गांधी को एक 'भ्रष्ट' राजनेता कहे जाने के एक दिन बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को अपने पिता व देश के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री पर हमला करने को लेकर मोदी की आलोचना की.

राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा मोदी जी, लड़ाई खत्म हो गई है. आपका कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने आगे लिखा कि मेरे खुद के बारे में अपनी आंतरिक सोच को मेरे पिता पर थोपना भी आपको नहीं बचा पाएगा. अंत में राहुल ने लिखा आपको मेरी तरफ से बहुत सारा प्यार.

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट करते हुए कहा, '' शहीदों के नाम पर वोट मांगकर उनकी शहादत को अपमानित करने वाले प्रधानमंत्री ने कल अपनी बेलगाम सनक में एक नेक और पाक इंसान की शहादत का निरादर किया. इसका जवाब अमेठी की जनता देगी, जिनके लिए राजीव गांधी ने अपनी जान दी. हां मोदीजी ‘यह देश धोखेबाज़ी को कभी माफ नहीं करता''.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget