एक्सप्लोरर

Kerala local body Bypolls: छत्तीसगढ़, एमपी, राजस्थान की हार से मायूस कांग्रेस और AAP के लिए केरल से आई अच्छी खबर, जानिए पूरा मामला

Election 2024: मौजूदा सरकार के लिए यह हार इसलिए बड़ी है क्योंकि CM पिनाराई विजयन और उनके कैबिनेट सहयोगी राज्य के अलग-अलग हिस्सों का दौरा कर रहे हैं. सभी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटे हैं.

Kerala Local Body Bypolls Result: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनावों के नतीजों में मिली हार से मायूस कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए केरल से अच्छी खबर सामने आई है. यहां के तिरुवनंतपुरम में 33 स्थानीय निकाय वार्डों के लिए हुए उपचुनावों में जहां कांग्रेस की अगुवाई वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) को बढ़त मिली है तो वहीं आम आदमी पार्टी (आप) ने यहां एक वॉर्ड में जीत दर्ज की, जबकि एक अन्य वार्ड में वह दूसरे स्थान पर रही.

33 वार्डों में हुए चुनावों में से कांग्रेस ने इस बार 17 सीटें जीतीं हैं, जबकि पहले उसके पास 11 सीटें थीं. कांग्रेस ने सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के कब्जे वाली 5 सीटें भी जीती हैं. वहीं एलडीएफ को इस बार 10 सीटों पर जीत मिली है. पहले उसके पास 12 सीटें थीं. एलडीएफ ने अपनी 10 सीटों में से तीन सीटें वो जीती हैं जिन पर पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन का कब्जा था.

कांग्रेस ने पहुंचाया सबसे ज्यादा नुकसान

वहीं, दूसरी तरफ एनडीए को भी इस बार नुकसान हुआ है. उसने केवल चार वार्ड में ही जीत दर्ज की है. पहले एनडीए के पास 6 सीटें थीं. आप और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया ने बीजेपी से एक-एक सीट छीनी है.

सत्तारूढ़ दल के कैंपेन का भी नहीं दिखा असर

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष के. सुधाकरन ने इस जीत पर कहा कि यह चुनाव परिणाम केरल में पिनाराई विजयन सरकार के खराब शासन का प्रतिबिंब है. बता दें कि यह हार एलडीएफ के लिए इसलिए भी बड़ी है क्योंकि अभी केरल में सत्तारूढ़ इस गठबंधन का प्रमुख जन संपर्क कार्यक्रम 'नव केरल सदा' आगे बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और उनके कैबिनेट सहयोगी राज्य के अलग-अलग हिस्सों का दौरा कर रहे हैं और सभी 140 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करते हुए बड़े पैमाने पर आउटरीच कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं.

AAP तेजी से पसार रही केरल में पैर

AAP की बीना कुरियन ने इडुक्की जिले के करीमकुन्नम ग्राम पंचायत में नेदियाकाड वार्ड जीता. कोट्टायम जिले के अरीक्कारा में भी आप उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे. आप केरल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखे एक पोस्ट में लिखा, "अब केजरीवाल शासन मॉडल केरल में प्रवेश कर रहा है." आप के प्रदेश अध्यक्ष विनोद विल्सन मैथ्यू का कहना है कि मौजूदा जीत लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के लिए एक बड़ा बदलाव है. पिछले छह महीनों में आप नौ वार्डों में स्थानीय निकाय उपचुनावों में तीसरे स्थान पर रही है."

ये भी पढ़ें

निज्‍जर मर्डर: कनाडा की संसद में हिंदूफोबिया पिटीशन, खालिस्‍तानियों को बचा रहे ट्रूडो को अब देना होगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget