एक्सप्लोरर

जानिए- चुनावों में किन-किन खिलाड़ियों ने आजमाई अपनी किस्मत, किसको मिली जीत और किसको हार

नवजोत सिंह सिद्धू, कीर्ति आजाद और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जैसे कई खिलाड़ी राजनीति में अनुभवी भी हो गए हैं. इस बार पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर जैसे नये नाम भी सामने आ सकते हैं.

नई दिल्ली: चुनावी मौसम में यह पुरानी कहावत बेमानी हो जाती है कि खेल और राजनीति को अलग रखना चाहिए, क्योंकि खिलाड़ियों का राजनीति से गहरा और पुराना नाता रहा है. राजनीति में कदम रखने के बाद किसी खिलाड़ी को जीत मिल गई और किसी को हार का सामना करना पड़ा. नवजोत सिंह सिद्धू, कीर्ति आजाद और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जैसे कई खिलाड़ी राजनीति में अनुभवी भी हो गए हैं. लेकिन कई ऐसे भी हैं जिनका किस्मत ने साथ ही नहीं दिया.

वर्तमान खिलाड़ियों के नाम

वर्तमान में राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बीजेपी से कांग्रेस में आए पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद, पूर्व फुटबाल कप्तान प्रसून बनर्जी (तृणमूल कांग्रेस) और राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज के नारायण सिंह देव (बीजेडी) लोकसभा के सदस्य हैं. डबल ट्रैप निशानेबाज राठौड़ 2017 में देश के पहले ऐसे खेलमंत्री बने जो खिलाड़ी रहे हैं. वह सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भी हैं.

पिछली बार चुनाव हारे थे अजहरूद्दीन, सिद्धू को नहीं मिला था टिकट

15वीं लोकसभा में आजाद और नारायण सिंह देव के अलावा पूर्व क्रिकेट कप्तान अजहरूद्दीन (कांग्रेस) और नवजोत सिंह सिद्धू भी सदस्य थे. अजहर 2014 में भी मुरादाबाद से चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए. दूसरी ओर सिद्धू 2014 में लोकसभा का टिकट नहीं मिलने के बाद राज्यसभा के सदस्य थे लेकिन अब बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आ गए.

कौन कहां से कब जीता कब हारा?

  • मशहूर फुटबालर बाईचुंग भूटिया 2014 में तृणमूल कांग्र्रेस के उम्मीदवार थे लेकिन हार गए.
  • पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ 2009 में कांग्रेस के टिकट पर उत्तर प्रदेश के फूलपुर से चुनाव लड़े लेकिन हार गए.
  • पूर्व राष्ट्रीय तैराकी चैम्पियन और अभिनेत्री नफीसा अली 2004 में कांग्रेस और 2009 में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार रही, लेकिन दोनों बार हार गई.
  • साल 2004 के लोकसभा चुनाव में एथलीट ज्योर्तिमय सिकदर पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से चुनाव जीती थी.
  • क्रिकेटर चेतन चौहान 1991 और 1998 में अमरोहा से चुनाव जीते.
  • पूर्व हाकी कप्तान असलम शेर खान 1984 में लोकसभा सदस्य थे और 1991 में भी जीते लेकिन उसके बाद चार चुनाव हार गए.
  • पूर्व हाकी कप्तान दिलीप टिर्की ओडिशा से राज्यसभा सदस्य थे. छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मेरीकोम भी राज्यसभा सदस्य रही.
  • ऐसी अटकलें हैं कि पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर इस चुनाव में अपनी राजनीतिक पारी का आगाज कर सकते हैं.
  • क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवा सोलंकी ने बीजेपी की सदस्यता ले ली है. वह विवादास्पद कर्णी सेना की महिला शाखा की अध्यक्ष भी रह चुकी है.

इस बार खिलाड़ियों पर लोगों को मतदान के लिये जागरूक करने की भी जिम्मेदारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट से मतदान के लिये जागरूकता जगाने की अपील की है.

यह भी पढ़ें-

NDA सीट गणित: ललन सिंह की वजह से गिरिराज बेगुसराय पहुंचे, BJP ने अपने 5 सांसदों को टिकट से पैदल किया

यूपी: सपा-बसपा को कांग्रेस का रिटर्न गिफ्ट, महागठबंधन के खिलाफ 7 जगहों से नहीं उतारेगी कोई उम्मीदवार

पीएम ट्विटर पर हुए 'चौकीदार नरेंद्र मोदी', जानें कैबिनेट में अब तक किन-किन मंत्रियों ने अपने नाम में जोड़ा 'चौकीदार'

लोकसभा चुनाव: प्रियंका ने चुनावी मुहिम से पहले लिखी चिट्ठी, कहा- यूपी के लोगों से मेरा पुराना नाता

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget