एक्सप्लोरर

Karnataka Election Results 2023: 'अब यह तय हो गया है कि कांग्रेस जीत गई और पीएम हार गए', रुझानों के बाद बोले जयराम रमेश

Karnataka Election Results: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे ही कर्नाटक में नतीजे आए, अब यह तय हो गया है कि कांग्रेस जीत गई है और पीएम हार गए हैं. 

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर वोटों की गिनती जारी है. इसी के साथ अगर एबीपी न्यूज के रुझानों की बात की जाए तो 1 बजे तक कांग्रेस 130 सीटों की बढ़त के साथ आगे चल रही है. कर्नाटक में अपनी संभावित जीत के बाद कांग्रेस जश्न मनाती हुई नजर आ रही है.

इसी के साथ रुझानों में पार्टी का पलड़ा भारी होने के चलते कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने अपनी खुशी जाहिर की और बीजेपी पर निशाना साधा. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि जैसे ही कर्नाटक में नतीजे आए, अब यह तय हो गया है कि कांग्रेस जीत गई है और पीएम नरेंद्र मोदी हार गए हैं. 

कांग्रेस को मिल रहा स्पष्ट बहुमत

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है. रेस में कांग्रेस आगे चल रही है. रुझानों से ये साफ हो गया है कि कर्नाटक में कांग्रेस बड़ी पार्टी बन कर उभर रही है. दक्षिण भारत के राज्यों में कर्नाटक को बीजेपी के लिए सबसे मजबूत राज्य माना जाता है. यहां पर बीजेपी पहले भी कई बार सरकार बना चुकी है और फिलहाल सत्ता में भी है.

अगले साल 2024 लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में अगर बीजेपी कर्नाटक विधानसभा चुनाव हार जाती है तो उसके लिए दक्षिण भारत के अन्य राज्य- तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में जीत हासिल करना बड़ी चुनौती होगी, जिसका सीधा असर 2024 लोकसभा चुनाव पर पड़ सकता है.

बता दें कि दक्षिण भारत के कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पुड्डुचेरी में मिलाकर लोकसभा की कुल 130 सीटें हैं, जिनमें से बीजेपी के पास फिलहाल 29 सीटें ही हैं. इसमें से भी 25 सीटें उसे अकेले कर्नाटक से ही मिली है. तेलंगाना से बीजेपी के पास चार सांसद है. साफ है कि बीजेपी की कर्नाटक में हार से दक्षिण भारत के अन्य राज्यों में खाता खोलना मुशकिल हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें:- 

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत, पांच निर्दलीय विधायक भी संपर्क में, कहा- नतीजे आने पर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget