एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में वोटिंग के बीच प्रियंका गांधी ने मतदाताओं से की खास अपील, जानिए क्या कहा

Karnataka Election 2023 Voting: कर्नाटक चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है. इस बीच राजनीतिक दलों के नेता मतदाताओं को कई तरह के संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं.

Karnataka Election 2023 Voting: कर्नाटक चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का आना शुरू हो गया था. अब हर मतदान केंद्र पर काफी संख्या में लोग वोटिंग के लिए पहुंच रहे हैं. इस बीच राजनीतिक दलों के नेता मतदाताओं को कई तरह के संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं. उसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कर्नाटक की जनता से मतदान करने की अपील की. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, ''मैं कर्नाटक में अपने सभी बहनों और भाइयों से वहां जाने और बदलाव के लिए मतदान करने की आग्रह करती हूं. यह एक मजबूत, विकासोन्मुख और सक्षम सरकार लाने का समय है, जो आपके जीवन को बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास करे''. 

प्रियंका गाधी से पहले उनके भाई राहुल गांधी ने भी कर्नाटक के मतदाताओं से कुछ इसी तरह की अपील की थी. राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में मतदाताओं से कहा, कि ''आप कर्नाटक के लिए वोट करें, क्योंकि कांग्रेस 5 गारंटी का वादा करती है, महिलाओं के अधिकार के लिए, युवाओं के रोज़गार के लिए और गरीबों के उत्थान के लिए आप कांग्रेस को वोट करें, ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें, जिससे राज्य 40 प्रतिशत कमिशन मुक्त, प्रगतिशील कर्नाटक का निर्माण कर सकें''.

क्यों अहम है कांग्रेस के लिए कर्नाटक का रणक्षेत्र जितना

कांग्रेस अगर कर्नाटक के रणक्षेत्र में 13 मई को बाजी मार लेती है तो यह उसके लिए संजिवनी बूटी की तरह होगा. पिछले 8 सालों में अगर देखें तो कांग्रेस की छवि देश भर में धूमिल हुई है. चुनावी जीत बहुत ज्यादा नहीं रही. हालांकि राजस्थान और छत्तीसगढ़, हिमाचल और कुछ राज्यों में कांग्रेस सरकार चला रही है लेकिन कर्नाटक चूंकि एक प्रॉस्पेरस स्टेट है. अगर यहां वह सत्ता में आती है तो अभी 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले जो उसकी जो एक कमजोर राष्ट्रीय पार्टी की छवि बनी है. उसको धार मिलेगा. वहीं, कई राज्यों में क्षेत्रीय दल भी कांग्रेस के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए साथ आ जाएंगे. इसलिए कर्नाटक की लड़ाई कुल मिलाकर अगले साल लोकसभा चुनाव की दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है. 

यह भी पढ़ेंः Karnataka Election 2023: वरुणा, चन्नापटना और कनकपुरा में BJP-कांग्रेस के वीआईपी उम्मीदवारों के बीच कांटे का मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget