एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023 Live: राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना बनेगा कर्नाटक चुनाव में बड़ा मुद्दा- कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली

Karnataka Election 2023 Live: राज्य में इस वक्त बीजेपी की सरकार है और बसवराज बोम्मई मुख्यमंत्री हैं.

Key Events
Karnataka Election 2023 Live Updates Nomination PM Modi Rally BJP JDS Congress Karnataka Polls News Today Karnataka Election 2023 Live: राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना बनेगा कर्नाटक चुनाव में बड़ा मुद्दा- कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली
Karnataka Election 2023 Live

Background

Karnataka Election 2023 Live: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोटिंग की तारीख की घोषणा के बाद से ही सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. लगातार रैलियों को लेकर अपडेट आ रहे हैं. साथ ही पार्टी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी कर रही है. राज्य की 224 विधानसभा सीटों पर 10 मई को मतदान होंगे. सभी सीटों के नतीजे 13 मई को आएंगे.

राज्य में इस वक्त बीजेपी की सरकार है और बसवराज बोम्मई मुख्यमंत्री हैं. कर्नाटक में कुल मतदाताओं की बात करें तो चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार कुल 5,21,73,579 वोटर हैं, जबकि 9.17 लाख नए वोटर जुड़े हैं. 1 अप्रैल को जिनकी उम्र 18 साल हो रही है, वे भी वोट कर सकेंगे. 100 बूथों पर दिव्यांग कर्मचारी तैनात रहेंगे.

साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव को बात करें तो कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटें हैं. 2018 के विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर भी बीजेपी सरकार बनाने से रह गई थी. बीजेपी को 108 सीटें मिली थीं, लेकिन यह संख्या बहुमत के आंकड़े से 9 कम थी. इसके बाद 80 सीट जीतने वाली कांग्रेस और 37 सीट पाने वाली जनता दल सेक्युलर (JDS) ने मिलकर सरकार बनाई थी. हालांकि यह सरकार 11 महीने में ही गिर गई और फिर बीजेपी ने सरकार बना ली. 


पीएम मोदी के सहारे जीत की उम्मीद
राज्य में प्रधानमंत्री मोदी के सहारे जीत की उम्मीद बीजेपी कर रही है. सत्ता में वापसी राज्य में आम तौर पर नहीं देखी जाती मगर पीएम मोदी 20 रैली कर जनता से बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे. राज्य में सत्ताधारी बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस और जेडीएस पूरी रणनीति बना रहे हैं तो उसे सत्ता विरोधी लहर से भी लड़ना है. ऐसे में पार्टी रणनीतिकारों का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू ही है जो चुनाव में जीत दिलाने में मदद कर सकता है.

कर्नाटक को चुनावी राजनीति के लिहाज से छह क्षेत्रों में विभाजित किया गया है, उनमें से हर क्षेत्र में कम से कम पीएम मोदी की तीन रैलियां करने की योजना है. इनमें हैदराबाद-कर्नाटक के कुछ इलाके, जहां करीब 40 विधानसभा सीटें हैं, वहां पीएम की ज्यादा रैलियां हो सकती हैं. 

हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र कांग्रेस मल्लिकार्जुन खरगे का इलाका है. पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को यहां खास सफलता नहीं मिली थी और पार्टी को सिर्फ 15 सीटों पर ही जीत मिली थी. 

15:27 PM (IST)  •  03 Apr 2023

Karnataka Election 2023 Live: राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना बनेगा कर्नाटक चुनाव में बड़ा मुद्दा- कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली

कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने पीटीआई-भाषा से कहा, "लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए बड़ा मुद्दा है. इस मुद्दे की वजह से राज्य में भाजपा सरकार की हार होगी.

13:15 PM (IST)  •  03 Apr 2023

Karnataka Election 2023 Live: उम्मीदवारों की सूची को कल सीईसी की बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा- कर्नाटक कांग्रेस

कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सलीम अहमद ने एएनआई से कहा, "कांग्रेस के टिकट की बहुत मांग है. कल सीईसी की बैठक है और बैठक में हम इस पर चर्चा करेंगे और इसे अंतिम रूप देंगे. हमें एक सर्वेक्षण रिपोर्ट मिल रही है और जो कोई भी है बेस्ट को टिकट मिलेगा."

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget