एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023 Live: 'सिर्फ शेट्टार थे जो कांग्रेस में शामिल हुए थे', अमित शाह का कांग्रेस पर तंज- हम भारी बहुमत के साथ करेंगे वापसी

Karnataka Election 2023 Live: कर्नाटक चुनाव के एबीपी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. विधानसभा चुनाव की लेटेस्ट अपडेट्स और ताजातरीन खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे स्पेस को जरूर फॉलो करें.

Key Events
karnataka election 2023 live updates amit shah jp nadda dk shivakumar congress bjp jds election news Karnataka Election 2023 Live: 'सिर्फ शेट्टार थे जो कांग्रेस में शामिल हुए थे', अमित शाह का कांग्रेस पर तंज- हम भारी बहुमत के साथ करेंगे वापसी
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 202
Source : ABP Live

Background

Karnataka Election 2023 Live: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के हमारे एबीपी लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है. राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव की ताजा अपडेट्स और न्यूज की लेटेस्ट ब्रेकिंग जानने के लिए हमारे इस स्पेस को जरूर फॉलो करें. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 29 मार्च को चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया था. कर्नाटक में 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को इसके नतीजे आएंगे. 24 मई को कर्नाटक विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल समाप्त होगा.

बीजेपी और जेडीएस कार्यकर्ताओं में झड़प
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस समेत तमाम राजनीतिक दल प्रचार में व्यस्त हैं. रैलियों और रोड शो से लेकर मंदिर के दर्शन तक नेता अपने वोटरों को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इस बीच बीजेपी और जेडीएस के समर्थकों के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गए. ये जानकारी पुलिस ने दी है.

बेंगलुरु में अमित शाह की अहम बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी कर्नाटक चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा करने के लिए बेंगलुरु में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की. जिसमें मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने कहा कि प्रमुख नेताओं के बाहर निकलने और लिंगायत वोट आधार पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है.

बीजेपी पर शिवकुमार ने लगाया आरोप
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया है कि बीजेपी की कानूनी टीम और सीएम कार्यालय यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन को अयोग्य घोषित किया जाए. उन्होंने कहा 'मैं ईसीआई से सीएम के कॉल रजिस्टर को इकट्ठा करने का अनुरोध करता हूं. सावदत्ती में भी ऐसा ही हुआ, सीएम ने खुद अधिकारियों को बुलाया'.

जेपी नड्डा ने की रैली
बीजेपी ने कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए अपना अभियान तेज कर दिया है. पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीदर में रोड शो और रैली की. अमित शाह ने कर्नाटक बीजेपी नेताओं के साथ बैठक की.

14:36 PM (IST)  •  22 Apr 2023

'कर्नाटक चुनाव में बीजेपी 130 से अधिक सीटें जीतेगी'

बीजेपी के साथ जगदीश शेट्टार के मतभेदों पर प्रतिक्रिया देते हुए अन्नामलाई ने कहा 'चुनाव लड़ने का टिकट सफलता का टिकट नहीं हो सकता. शेट्टार महान व्यक्ति हैं, उन्हें शुभकामनाएं'. अन्नामलाई ने काह 'हमें विश्वास है, कर्नाटक चुनाव में बीजेपी 130 से अधिक सीटें जीतेगी'.

13:28 PM (IST)  •  22 Apr 2023

'हम राष्ट्रीय भावना के साथ क्षेत्रीय भावना का सम्मान करते हैं'

तमिलनाडु के बीजेपी प्रमुख अन्नामलाई ने कहा 'बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी है जो कुछ अलग ऑफर करती है. हम राष्ट्रीय भावना के साथ क्षेत्रीय भावना का सम्मान करते हैं. आप जो कुछ भी करते हैं वह उत्तर बनाम दक्षिण बन जाता है. यह हिंदू बनाम तमिल, आर्यन बनाम द्रविड़ियन बन जाता है, वे इसे जल्लीकट्टू से एनईईटी परीक्षा तक घुमाते हैं. हम सभी इस नैरेटिव से तंग आ चुके हैं. समय के साथ, आप इसे नहीं ले सकते हैं'.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget