एक्सप्लोरर

ECI On Priyank Kharge: पीएम मोदी के खिलाफ 'नालायक' वाले बयान पर EC का मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे को नोटिस, BJP विधायक पर भी सख्ती

ECI Show Cause Notice: निर्वाचन आयोग ने मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियंक खरगे और एक बीजेपी विधायक को उनकी आपत्तिजनक टिप्पणियों पर कारण बताओ नोटिस थमाया है.

ECI Notices To Priyank Kharge And Basanagouda Patil: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे और विधायक प्रियंक खरगे को निर्वाचन आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करने पर बुधवार (3 मई) को कारण बताओ नोटिस थमाया. आयोग ने कहा कि पहली नजर में यह आचार संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन है. 

प्रियंक खरगे ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पिछले दिनों अपनी एक चुनावी जनसभा में पीएम मोदी के लिए 'नालायक' शब्द का इस्तेमाल किया था. प्रियंक कर्नाटक के चित्तापुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं. इस बार भी वह इसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

बीजेपी विधायक को भी ECI का नोटिस

चुनाव आयोग ने बीजेपी विधायक बसनगौड़ा आर पाटिल (यतनाल) को भी सोनिया गांधी के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस दिया है. बसनगौड़ा बीजेपी के स्टार प्रचारक हैं. हाल में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक की अपनी एक चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी के लिए 'जहरीला सांप' शब्द का इस्तेमाल किया था, इसके बाद बसनगौड़ा ने सोनिया गांधी के लिए 'विषकन्या' शब्द का इस्तेमाल किया था और कथित तौर पर उन्हें चीन और पाकिस्तान की एजेंट बताया था.

गुरुवार शाम तक मांगा जवाब 

केंद्रीय चुनाव आयोग ने प्रियंक खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए 'नालायक वाले' बयान पर नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए? प्रियंक खरगे को गुरुवार (4 मई) शाम 5 बजे तक चुनाव आयोग को जवाब देने के लिए कहा गया है. प्रियंक के खिलाफ बीजेपी ने चुनाव आयोग में शिकायत की थी. वहीं, बसनगौड़ा को भी गुरुवार (4 मई) शाम 5 बजे तक जवाब देने को कहा गया है. बसंगौड़ा के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी.

क्या कहा था प्रियंक खरगे ने?

अपनी चुनावी सभा के दौरान प्रियंक खरगे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था, ''जब आप (पीएम मोदी) गुलबर्गा (कलबुर्गी) आए तो बंजारा समुदाय के लोगों को क्या बताया था. 'डरिये मत. बंजारा का एक बेटा दिल्ली में बैठा है लेकिन अगर दिल्ली में एक नालायक बेटा बैठा है तो आप परिवार कैसे चला सकते है?'' 

 यह भी पढ़ें- Modi Surname Case: रांची में मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को झटका, MP-MLA कोर्ट ने खारिज की व्यक्तिगत पेशी से छूट की याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget