एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: 'धार्मिक मुद्दे को उठाना अच्छी बात नहीं', कर्नाटक में PM मोदी के चुनाव प्रचार पर बोले शरद पवार

Karnataka Elections: शरद पवार ने कहा कि हमने धर्मनिरपेक्षता की अवधारणा को स्वीकार कर लिया है. जब आप चुनाव में किसी धर्म या धार्मिक मुद्दे को उठाते हैं तो इससे एक अलग तरह का माहौल बनता है.

Karnataka Elections: कर्नाटक में जोरशोर से चल रहा विधानसभा चुनाव का प्रचार सोमवार (8 मई) से थम चुका है. दो दिन बाद वोटिंग होगी. 13 मई को परिणामों का ऐलान किया जायेगा. राज्य में चुनावी प्रचार का अंतिम दिन भी काफी गहमागहमी भरा रहा. राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधा.

इस दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने पीएम नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार को लेकर हैरानी जताई है. इसको लेकर उन्होंने टीवी9 मराठी चैनल को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें पवार ने कहा है कि पीएम मोदी ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान 'धार्मिक' नारे लगाए हैं. जब कोई चुनाव में धर्म या धार्मिक मुद्दे को उठाता है, तो यह एक अलग तरह का माहौल बनाता है और यह अच्छी बात नहीं है.

हालांकि, इससे पहले पंढरपुर मंदिर नगर में रविवार (7 मई) को शरद पवार ने दावा किया था कि कर्नाटक की सत्ता कांग्रेस बहुमत के साथ आएगी.

'इससे एक अलग तरह का माहौल बनता है'

क्षेत्रीय चैनल टीवी9 मराठी को शरद पवार ने बताया कि हम चुनाव लड़ते समय लोकतांत्रिक मूल्यों और धर्मनिरपेक्षता की शपथ लेते हैं. मुझे आश्चर्य है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान धार्मिक नारे लगाए हैं, जबकि हमने धर्मनिरपेक्षता की अवधारणा को स्वीकार कर लिया है. 

बड़ी तेल रिफाइनरी परियोजना का विरोध

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के बारसु गांव में आंदोलन चल रहा है. यहां स्थानीय लोगों का एक वर्ग एक बड़ी तेल रिफाइनरी परियोजना का विरोध कर रहा है. इसके बारे में पूछे जाने पर शरद पवार ने कहा कि वह उस जगह का दौरा करने के इच्छुक हैं, लेकिन यह तय किया जाएगा कि उन्हें कब और कैसे समय मिलेगा. मैंने बारसू ग्रामीणों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी. मैं विशेषज्ञों के साथ एक और बैठक करूंगा. मुझे लगता है कि ग्रामीणों को भरोसे में लेकर इस मुद्दे को आगे बढ़ाया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: घरेलू सरजमीं कलबुरगी में भावुक हुए मल्लिकार्जुन खरगे, खुद को बताया कर्नाटक का 'भूमि पुत्र'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च

वीडियोज

Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
Embed widget