एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: 'उन्हें 40 से अधिक सीटें न दें', कर्नाटक में बीजेपी पर बरसे राहुल गांधी

Karnataka Elections 2023: राहुल ने लोगों से कांग्रेस को कम से कम 150 सीटें जिताने की अपील की. इसके अलावा राहुल ने बीजेपी के कई घोटालों का जिक्र किया.

Karnataka Elections: कर्नाटक चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे यहां का मामला जबरदस्त होता जा रहा है. सत्ता पाने की इच्छा लिए बीजेपी और कांग्रेस एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाते दिख रहे हैं. इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी फिर से बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने हावेरी जिले के हंगल कस्बे में एक जनसभा को संबोधित किया. अपने भाषण में राहुल ने लोगों से कांग्रेस को कम से कम 150 सीटें देने का अनुरोध किया और बीजेपी को 40 से अधिक सीटें नहीं देने की अपील की. इसके अलावा राहुल ने बीजेपी के कई घोटालों का जिक्र किया. साथ ही, चुनाव को लेकर लोगों से अपने चार वादे भी किये.

'भ्रष्ट नेताओं के साथ मंच साझा करते हैं'
हावेरी के हंगल कस्बे में जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने कहा 'आप लोग कांग्रेस को कम से कम 150 सीटें दें अन्यथा बीजेपी फिर से सरकार बनाने का प्रयास करेगी. उन्हें (बीजेपी) 40 से अधिक सीटें न दें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही भ्रष्टाचार की बात करते हैं. लेकिन, वह 40 प्रतिशत कमीशन लेने वाले भ्रष्ट नेताओं के साथ मंच साझा करते हैं. इससे पता चलता है कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं लड़ते हैं'.

राहुल गांधी ने कहा 'पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को बीजेपी द्वारा टिकट से वंचित कर दिया गया था. क्योंकि, वह भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं थे और उन्होंने 40 प्रतिशत कमीशन नहीं लिया था'.

'चोरी की सरकार'
राहुल गांधी ने कहा 'मैसूर सैंडल साबुन घोटाले में एक विधायक के बेटे को रंगे हाथों पकड़ा गया. इसके अलावा और भी कई घोटाले हुए. जिसमें पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती घोटाला, असिस्टेंट प्रोफेसर घोटाला, असिस्टेंट इंजीनियर की नौकरी में घोटाला आदि शामिल हैं. बीजेपी ने पैसे लेकर विधायकों की 'चोरी' करके पिछली सरकार बनाई थी. यह चोरी की सरकार थी'.

'वे 2-3 अरबपतियों की मदद करते हैं'
राहुल गांधी ने कहा 'भले ही बीजेपी के नेता बसवन्ना जी की बात करते हैं, वे उनके सामने झुकते हैं, लेकिन वो नेता उनकी शिक्षाओं के खिलाफ काम करते हैं. बीजेपी एक समुदाय को दूसरे समुदाय से लड़ाती है. बीजेपी के नेता, बसवन्ना जी के आदर्शों पर नहीं चलते हैं, वे 2-3 अरबपतियों की मदद करते हैं, लेकिन किसानों और मजदूरों की समस्याओं की परवाह नहीं करते हैं'. उन्होंने कहा 'बीजेपी ने पिछले 5 साल में हर ठेके में लोगों से 40 फीसदी कमीशन लिया. अब, हम (कांग्रेस) लोगों के लिए कुछ करना चाहते हैं'.

'हम कर्नाटक के गरीब लोगों से चार वादे करते हैं'
राहुल गांधी ने कहा 'हम कर्नाटक के गरीब लोगों से चार वादे करते हैं.
'गृह लक्ष्मी' योजना- जिसमें घर की प्रत्येक महिला मुखिया को 2,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे.
'गृह ज्योति' योजना- जिसमें प्रत्येक परिवार को प्रति माह 200 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी.
'अन्न भाग्य' योजना- जिसमें प्रति माह बीपीएल परिवारों को 10 किलो मुफ्त चावल दिया जाएगा.
'युवा निधि' योजना- जिसमें प्रत्येक स्नातक को 3,000 रुपये प्रति माह और प्रत्येक डिप्लोमा धारक को 1,500 रुपये प्रति माह दिया जाएगा और यह पहले ही दिन किया जाएगा.
राहुल ने कहा कि उन्होंने (बीजेपी) 40 फीसदी कमीशन लिया. हम इन 4 वादों को पूरा करेंगे.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: बीजेपी-कांग्रेस के उम्मीदवारों ने की अपनी संपत्ति की घोषणा, इन दो BJP प्रत्याशियों की प्रॉपर्टी 100 करोड़ से अधिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
बिहार में 10 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, कोमल मीणा की मिली ये जिम्मेदारी
बिहार में 10 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, कोमल मीणा की मिली ये जिम्मेदारी
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए...', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा

वीडियोज

Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
बिहार में 10 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, कोमल मीणा की मिली ये जिम्मेदारी
बिहार में 10 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, कोमल मीणा की मिली ये जिम्मेदारी
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए...', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
'गुनाह करने पर...', स्वतंत्र भारद्वाज मामले पर RLD का आया बयान
'गुनाह करने पर...', स्वतंत्र भारद्वाज मामले पर RLD का आया बयान
Kitchen Tips: तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
Embed widget