एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: शिवमोगा में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, 5 गारंटी योजना पर विपक्ष को घेरा

Karnataka Election 2023 Date: पीएम मोदी ने खाद की कमी को लेकर कहा कि बड़े-बड़े संकटों के बावजूद हमने देश में फर्टिलाइजर की कभी कमी नहीं होने दी.

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (7 मई) को शिवमोगा में एक रैली को संबोधित किया. उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक में बीजेपी की सरकार की वापसी होने वाली है. रैली में पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधा. 

पीएम मोदी ने कहा कि कोई राजनैतिक पार्टी 11 बजे से पहले कार्यक्रम करने की हिम्मत नहीं कर सकती, लेकिन जनता के दर्शन के लिए मई में सुबह ही निकल गया और ईश्वर रूपी जनता ने पुष्प रूपी आशीर्वाद बरसाया है. उन्होंने कांग्रेस की 5 गारंटी योजना पर निशाना साधते हुए कहा, "आज इस धरती से असली गारंटी देना चाहता हूं... आपने जो मुझे आशीर्वाद दिया है कर्नाटक का विकास करके मैं ब्याज के साथ लौटाऊंगा." 

कर्नाटक में एक ही आवाज आ रही... 

कांग्रेस पर हमलावर होते हुए पीएम ने कहा, कांग्रेस इतना डरी हुई है कि इन दिनों जो चुनाव प्रचार नहीं कर रहे उन्हें भी लाना पड़ रहा है. कर्नाटक में एक ही आवाज आ रही है, बीजेपी की बहुमत की सरकार.

उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने अपना झूठ फैलाने के लिए जो इकोसिस्टम बनाया है, वो पिछले काफी समय से कर्नाटक में एक गुब्बारा फुला रहा था. इस गुब्बारे पर एक से बढ़कर एक झूठी बातें लिखी हुई थीं, लेकिन कर्नाटक की जनता जानती थी कि कांग्रेस का इकोसिस्टम चाहे जितना बड़ा गुब्बारा फुला ले कोई फर्क नहीं पड़ेगा."

खाद की कमी नहीं होने दी

पीएम मोदी ने खाद की कमी को लेकर कहा कि बड़े-बड़े संकटों के बावजूद हमने देश में फर्टिलाइजर की कभी कमी नहीं होने दी. रूस-यूक्रेन संकट के कारण दुनिया में फर्टिलाइजर की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि हो गई लेकिन हमने देश के किसानों पर इसका बोझ नहीं पड़ने दिया. 

टॉप 10 कृषि निर्यात देशों में भारत 

पीएम ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों के दौरान हमारा कृषि निर्यात बहुत सीमित था, लेकिन आज भारत दुनिया के टॉप 10 कृषि निर्यात देशों में हैं. कोरोना काल में भी भारत ने रिकॉर्ड कृषि निर्यात किया है, जिसका लाभ हमारे किसानों को हुआ है.

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: 'जंतर-मंतर पर टिकट नहीं बंट रहे जो राजनीति होगी', राकेश टिकैत बोले- ऐसे कैसे मिलेगा पहलवानों को इंसाफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget