एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: चुनावी अपराधों में 50% से अधिक को सजा, अभद्र भाषा और भारी मात्रा में हुई जब्ती पर भी बोले कर्नाटक के मुख्य चुनाव आयुक्त

Karnataka Elections: मोबाइल एप्लिकेशन 'cVIGIL' के माध्यम से कोई भी शख्स कदाचार की तस्वीर या चुनाव से संबंधित किसी भी शिकायत के बारे में चुनाव आयोग से शिकायत कर सकता है.

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार मीणा ने शनिवार (29 अप्रैल) को कहा कि राज्य में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन से संबंधित मामलों में 50 प्रतिशत से अधिक को सजा हुई है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक उन राज्यों में से एक है जहां सबसे ज्यादा सजा हुई है. पिछली बार करीब 2,000 मामले दर्ज किए गए थे. इसमें सभी को चार्जशीट किया गया और सभी पर मुकदमा भी चलाया गया है.

सीईओ ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि सभी मामलों में दोषी के खिलाफ कार्रवाई की गई है. दूसरे राज्यों के बारे में जानकारी नहीं है लेकिन कर्नाटक में उन सब पर मुकदमा चलाया गया है. उन्होंने कहा कि ऐसा कम होता है जब चुनावी मामलों में सजा हुई हो. वहीं चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि ये सभी आरोप 2013 से 2019 के चुनावों बीच दर्ज किए गए थे.

भारी मात्रा में हुई जब्ती पर भी बोले सीईओ 

मीणा ने कहा कि सभी मामले सावधानीपूर्वक दर्ज किए जाते हैं, जिसके लिए लोगों को सही तरह से ट्रेन किया जाता है और उनका कार्यालय मामलों को बहुत बारीकी से देखता है. उन्होंने कहा, "हम अपने लोगों को प्रशिक्षित करते हैं. स्टैटिक स्क्वाड टीमों और फ्लाइंग स्क्वाड टीमों को मजिस्ट्रियल पावर मिली हुई है, उनके पास तलाशी लेने और जब्त करने की शक्ति है. 

उन्होंने बताया कि टीम को लोगों की तलाशी और जब्ती कैसे करनी है, मामला कैसे दर्ज करना है, आदि के मामले में सभी तरह का प्रशिक्षण देकर ही उन्हें फील्ड में भेजा जाता है. पीटीआई की ओर से मीणा से सवाल किया गया कि इस बार की चुनाव प्रक्रिया के दौरान भारी मात्रा में नकदी, कीमती धातुएं और उपहार राज्य में इससे पहले कभी नहीं जब्त किए गए हैं, जिस पर मीणा ने कहा कि यह कवायद चुनाव की तारीखों की घोषणा से लगभग चार महीने पहले से ही शुरू हो जाती है.

सीमाओं पर बढ़ाई 100 फीसदी चेकिंग

सीईओ ने कहा कि चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों ने आयोग के राज्य के दौरे के लगभग तुरंत बाद ही सतर्कता गतिविधियां शुरू कर देता है. उन्होंने कहा, "हम सतर्क हैं, अगले 14 दिन हमारे लिए काफी अहम होंगे. हम अपनी सीमाओं पर 100 फीसदी चेकिंग कर रहे हैं, लेकिन हम आंतरिक गतिविधियों पर भी नजर बनाए हुए है. हम स्थानीय स्तर पर भी खुफिया जानकारी जुटा रहे हैं.'

उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग अपने मोबाइल एप्लिकेशन 'cVIGIL' के माध्यम से जनता से जुड़ कर उनका समर्थन मांग रहा है, जिसके माध्यम से कोई भी शख्स तस्वीर ले सकता है या चुनाव से संबंधित किसी भी शिकायत के बारे में इसके जरिए जानकारी साझा कर सकता है.

अभद्र भाषा के बारे में भी की बात

मीणा के कार्यालय की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 292.06 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं, जिसमें 102.9 करोड़ रुपये नकद, 68.69 करोड़ रुपये की शराब और 149.31 किलोग्राम सोना शामिल है, जिसकी कीमत तकरीबन 76 करोड़ रुपये है. यह डेटा 29 मार्च को आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू होने के बाद से अबतक की है. अभद्र भाषा के मसले पर मीणा ने कहा कि आयोग इस तरह के किसी भी घटनाक्रम को करीब से देख रहा है और उसने ऐसे पांच मामले दर्ज किए हैं.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: 'गारंटी देकर लोगों को नीचा दिखा रहे', कर्नाटक में राहुल गांधी के चुनावी वादे पर बीजेपी नेता बोले- ऐसे ही वादे...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget