एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: JDS ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची, कांग्रेस को समर्थन देगी पार्टी- BJP को फिर झटका

Karnataka Election: जेडीएस ने 59 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है. इससे पहले पार्टी ने दिसंबर, 2022 में 93 उम्मीदवारों की पहली सूची और 14 अप्रैल को 50 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी.

Karnataka Election: कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जेडीएस ने 59 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है. साथ ही, पार्टी ने नंजनगुडु निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार दर्शन ध्रुवनारायण को समर्थन देने की घोषणा भी की है.

इससे पहले पार्टी ने दिसंबर, 2022 में 93 उम्मीदवारों की पहली सूची और 14 अप्रैल को 50 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी. फिर 15 अप्रैल को जेडीएस ने 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी.

कुल मिलकर जेडीएस ने अपने 224 विधानसभा सीटों के लिए 208 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. बता दें कि कर्नाटक में एक चरण में 224 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है. 10 मई को वोटिंग होगी और 13 मई को नतीजे जारी किए जाएगे. कर्नाटक में 5.21 करोड़ मतदाता हैं.

अयानुर मंजूनाथ ने दिया बीजेपी से इस्तीफा

विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को एक और बड़ा झटका लग गया है. बीजेपी नेता और एमएलसी अयानूर मंजूनाथ ने विधान परिषद की सदस्यता और बीजेपी से इस्तीफा देने की घोषणा की है. अयानूर मंजूनाथ ने बताया कि वह विधान परिषद की सदस्यता और बीजेपी से इस्तीफा देंगे.

वह शिवमोग्गा निर्वाचन क्षेत्र से कर्नाटक विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. इसके लिए वह आज (19 अप्रैल) नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि विधान परिषद में प्रतिनिधित्व करने वाले लोगों से चर्चा कर इस निर्णय की अनुमति ली गई है.

बता दें कि अयानूर मंजूनाथ ने सोमवार (17 अप्रैल) को कहा था कि वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे और शिवमोग्गा निर्वाचन क्षेत्र से कर्नाटक विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया था कि वह किसी अन्य पार्टी से चुनाव लड़ेंगे या निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे. शिवमोग्गा से 12वीं लोकसभा के सदस्य रहे मंजूनाथ ने कांग्रेस के सारेकोप्पा बंगारप्पा को हराया था. साल 1994-98 के दौरान वे कर्नाटक विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: क्या सिद्धारमैया लेने वाले हैं राजनीति से संन्यास? वरुणा की रैली में किया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget