एक्सप्लोरर

Jagadish Shettar: कर्नाटक में बीजेपी से नाराज पूर्व सीएम शेट्टार को टिकट मिलेगा या नहीं? येदियुरप्पा ने सुना दिया फैसला

Karnataka Election 2023: कर्नाटक बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने एक बयान में कहा कि पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार को 99 परसेंट चुनाव में टिकट दिया जाएगा.

Karnataka Election 2023 Date: बीजेपी ने बुधवार (11 अप्रैल) को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 189 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. भगवा पार्टी की पहली लिस्ट जारी होने के बाद पार्टी में अंदर ही अंदर बवाल हो गया है. बीजेपी के सीनियर नेताओं में इससे पड़कंप मचा हुआ है. दरअसल, बीजेपी ने राज्य के पूर्व सीएम और पार्टी के दिग्गज नेता जगदीश शेट्टार को पहली लिस्ट में टिकट नहीं दिया है.     

जगदीश शेट्टार के कद को कर्नाटक बीजेपी में नकारा नहीं जा सकता. यही वजह है कि इसके तुरंत बाद ही डैमेज कंट्रोल के लिए शेट्टार को दिल्ली बुलाया गया है. हालांकि इस बार पहले ही इस बात की चर्चा हो रही थी कि बीजेपी नए युवा चेहरों को मौका देगी जिसके चलते कई मौजूदा विधायकों का टिकट कट सकता है.

शेट्टार को टिकट मिलना 99 परसेंट तय- येदियुरप्पा 

जगदीश शेट्टार के कद और उनके प्रभाव को कर्नाटक में नकारा नहीं जा सकता. इसको देखते हुए बीजेपी ने मामले की गंभीरता को समझा और फौरन डैमेज कंट्रोल करते हुए शेट्टार का दिल्ली बुला लिया. इस बीच कर्नाटक के पूर्व सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने एक बयान में कहा कि "कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार को 99 परसेंट तय है कि चुनाव टिकट दिया जाएगा."

पहली लिस्ट में 52 नए चेहरे शामिल 

बीजेपी की पहली लिस्ट में शामिल 189 उम्मीदवारों में से 52 नए चेहरों को शामिल गया गया है. इसके बाद से बीजेपी के मौजूदा विधायकों के बीच भी घमासान मचा है. बता दें कि जगदीश शेट्टार बीजेपी से छह बार और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं. जब उन्हें इस बात का पता चला कि उनको पार्टी ने टिकट नहीं दिया है तो वो भी चुनाव लड़ने को लेकर अड़ गए हैं.  

उन्होंने कहा कि, 'मैं छह बार का विधायक हूं. जनसंघ से लेकर बीजेपी और आरएसएस से मेरे रिश्ते काफी पुराने हैं. इसको लेकर मुझे किसी सबूत की जरूरत नहीं है. क्या बीजेपी को मेरी जीत पर भरोसा नहीं है? मैं आलाकमान से यह कहना चाहता हूं कि एक बार फिर मुझ पर भरोसा करें. मैंने तीस साल से ज्यादा का वक्त पार्टी को दिया है. इसके साथ ही पार्टी को राज्य में खड़ा करने में मेरा योगदान किसी से छिपा नहीं है. मेरी बीजेपी आलाकमान से अपील है कि सातवीं बार भी मुझे चुनाव लड़ने का मौका दिया जाए.'

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: नीतीश कुमार और राहुल गांधी की मीटिंग में विपक्षी एकता पर अहम फैसला, इसी महीने होगी बड़ी बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget