एक्सप्लोरर

Karnataka Election Results: कर्नाटक में 26 मंत्रियों ने लड़ा चुनाव 12 को मिली शिकस्त, इन नेताओं को करना पड़ा हार का सामना

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक में 10 मई को हुए विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई समेत 26 मंत्रियों ने चुनाव लड़ा था, जिसमें से 12 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है.

Karnataka Assembly Election Results 2023: कर्नाटक के चुनाव में बहने वाली बीजेपी विरोधी लहर के कारण बोम्मई कैबिनेट में रहे एक दर्जन मंत्रियों ने अपनी सीटें खो दी हैं. कांग्रेस पार्टी ने 135 सीटों के साथ आसानी से 113 के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया. वहीं सत्तारूढ़ बीजेपी पिछले चुनाव के 105 सीटों के मुकाबले 65 पर ही जीत हासिल कर सकी है. कर्नाटक का यह चुनाव 2024 के संसदीय चुनावों से पहले दोनों पार्टियों के लिए लिटमस टेस्ट के रूप में देखे जाने वाले चुनाव में से एक था.

कर्नाटक में 10 मई को हुए चुनाव में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई समेत 26 मंत्रियों ने चुनाव लड़ा था, जिसमें से 12 को हार मिली है. उनकी पार्टी की करारी हार में अनुभवी दलित नेता और सिंचाई मंत्री गोविंद करजोल को भी हार का सामना करना पड़ा है. वह पहले उपमुख्यमंत्री के रूप में काम कर चुके है. 

कर्नाटक में जनता ने बीजेपी के 12 मंत्रियों को किया दरकिनार, करना पड़ा हार का सामना

  • बीजेपी के आदिवासी आइकन और परिवहन मंत्री बी. श्रीरामुलु
  • चीनी व्यापारी और बड़े और मध्यम उद्योग मंत्री मुरुगेश निरानी
  • आवास मंत्री वी. सोमन्ना, वह वरुणा और चामराजनगर दोनों पर हार गए
  • कानून मंत्री जे.सी. मधुस्वामी
  • कृषि मंत्री बी.सी. पाटिल 
  • चीनी मंत्री शंकर पाटिल मुनेनकोप्पा को भी नुकसान उठाना पड़ा
  • राजस्व मंत्री और वोक्कालिगा नेता आर. अशोक, लेकिन वह पद्मनाभनगर से जीतने में सफल रहे
  • स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री के. सुधाकर
  • प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बी.सी. नागेश
  • खनन मंत्री हलप्पा बसप्पा अचार 
  • खेल मंत्री के सी नारायण गौड़ा
  • पर्यटन मंत्री आनंद सिंह के बेटे सिद्दार्थ सिंह 

इसके अलावा, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी, जो छह बार के विधायक हैं, उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा. होसपेट से चुनावी मुकाबले में अपने पिता की जगह लेने वाले पर्यटन मंत्री आनंद सिंह के बेटे सिद्दार्थ सिंह अपना पहला चुनावी मुकाबला हार गए हैं. 

ये भी पढें- Next CBI Director: कौन हैं सीबीआई के नए निदेशक प्रवीण सूद? 5 प्वांट्स में जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget