एक्सप्लोरर

Poll Of Polls: क्या कर्नाटक में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा? पोल ऑफ पोल्स के नतीजे चौंका देंगे आपको

Karnataka Election Survey: कर्नाटक चुनाव में 10 दिन और बचे हैं. कई सर्वे और पोल्स में कांग्रेस का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. सर्वे के आंकड़ों में स्पष्ट बहुमत को लेकर भी अनुमान लगाया गया है.

Karnataka Assembly Election 2023 Polls: 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हाल में किए गए चुनावी सर्वे और पोल्स के आंकड़ों में कांग्रेस की स्थिति काफी मजबूत नजर आ रही है. 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए बहुमत का आंकड़ा 113 सीटों का है. हाल के तीन सर्वे या पोल्स के आंकड़ों में कांग्रेस को यह बहुमत का आंकड़ा छूते हुए दिखाया गया है. वहीं इसमें बीजेपी दूसरे नंबर की पार्टी नजर आ रही है, जबकि जेडीएस को तीसरे नंबर पर दिखाया गया है. 

कर्नाटक में राजनीतिक पार्टियों के धुआंधार चुनाव प्रचार अभियान के बीच पोल्स के नतीजों को लेकर नेताओं के बीच बयानबाजी भी हो रही है. स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव ने एक पोल के नतीजे ट्वीट किए तो बीजेपी नेता और सरकार में सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने उन्हें बोगस (फर्जी) बताया. आइये जानते हैं क्या कहता है पोल ऑफ पोल्स.

ABP News C-Voter ओपिनियन पोल

कुल सीट-224
बीजेपी- 74 से 86 सीटें
कांग्रेस- 107 से 119 सीटें
जेडीएस- 23 से 35 सीटें
अन्य- 0 से 5 सीटें

TV9 C-Voter के प्री पोल सर्वे

कुल सीट-224
बीजेपी- 79 से 89 सीटें
कांग्रेस- 106 से 116 सीटें 
जेडीएस- 24 से 34 सीटें

कर्नाटक चुनाव को लेकर एक कन्नड़ मीडिया आउटलेट Eedina ने भी हाल में प्री पोल सर्वे किया है. संस्थान ने इसे 'मेगा सर्वे' नाम दिया है. इसमें कांग्रेस के पक्ष में सबसे ज्यादा सीटें जाती हुई दिखाई गई हैं. इसी सर्वे के नतीजों को योगेंद्र यादव ने ट्वीट किया है, जिस पर बीजेपी नेता की ओर से उन्हें घेरा गया है. 

Eedina मेगा सर्वे

कुल सीट-224
बीजेपी- 57 से 65 सीटें
कांग्रेस- 132 से 140 सीटें
जेडीएस- 19 से 25 सीटें
अन्य- 1 से 5 सीटें

Eedina मेगा सर्वे में कांग्रेस को 132 से 140 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है. इन तीनों सर्वे में TV9 CVoter के आंकड़ों में बीजेपी को सबसे ज्यादा 79 से 89 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. वहीं, एबीपी-सीवोटर ओपिनियन पोल के आंकड़ों में जेडीएस के खाते में अधिकतम 35 सीटें जाने की संभावना जताई गई है.

इन सर्वे और पोल्स के आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी के लिए राज्य में सत्ता की राह कठिन समझ आ रही है. हालांकि, पार्टी की ओर से वापसी करने का विश्वास जताया जा रहा है. आंकड़ों में कांग्रेस की मजबूती दिखने के पीछे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के कर्नाटक में चुनाव प्रचार को पार्टी नेता श्रेय दे रहे हैं. शनिवार को एबीपी न्यूज से बातचीत में कांग्रेस नेता अलबा लांबा ने शीर्ष पार्टी नेताओं के दौरे की वाहवाही की थी.

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे 13 मई को आएंगे. 

यह भी पढे़ं- Karnataka Election Opinion Poll: कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार के आसार, BJP का किला ध्वस्त! जानिए ओपिनियन पोल का अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget