एक्सप्लोरर

बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर बोले जितिन प्रसाद- मुझे कुछ नहीं कहना, कांग्रेस ने भी बताया बकवास

मीडिया में अटकलें चल रही हैं कि कांग्रेस के दिग्गज नेता जितिन प्रसाद बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं, इसको लेकर खुद जितिन प्रसाद ने कहा कि इस तरह की खबरों का कोई आधार होना चाहिए.

नई दिल्लीः बीजेपी में शामिल होने की मीडिया में चल रही अटकलों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने कहा है कि मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता है. दरअसल अटकलें लगाई जा रही थीं कि जितिन प्रसाद कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होंगे. इसके बाद कांग्रेस की तरफ से रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि ये सब बकवास है. ऐसा कुछ नहीं है.

जितिन प्रसाद से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस तरह के सवाल पूछे जाने का कोई आधार होना चाहिए. मैं किसी काल्पनिक सवाल का उत्तर क्यों दूं?

बता दें कि कुछ घंटे पहले जितिन प्रसाद ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को संबोधित करते हुए लिखा था कि बीजेपी के कारण रोजगार की जो भयावह समस्या देश में व्याप्त है वह उत्तर प्रदेश में और भी गहरी है. कांग्रेस इसको दूर करने हेतु संघर्षरत है, हम यह संघर्ष और तेज करेंगे, आपके स्वास्थ्य सेवा संदर्भित विचारों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है.

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए जो उम्मीदवारों की जो पहली सूची जारी की थी उसमें जितिन प्रसाद को धौरहारा लोकसभा सीट से टिकट दिया गया है. वह पहले भी उत्तर प्रदेश के धौरहारा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं.

कौन हैं जितिन प्रसाद जितिन प्रसाद राजनीतिक घराने से हैं. उनके पिता जितेन्द्र प्रसाद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव के राजनीतिक सलाहकार रह चुके हैं. उनके पिता उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष(1995) भी रहे हैं. साथ ही वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं.

जितिन प्रसाद को राजनीतिक जमीन बचपन से ही मिली. उन्होंने प्रारम्भिक शिक्षा दून पब्लिक स्कूल (देहरादून, उत्तराखंड) से की और बाद में स्नातक में दिल्ली विश्विवद्यालय से बी.कॉम किया. इसके बाद जितिन ने अंतर्राष्ट्रीय प्रबंधन संस्थान (दिल्ली) से MBA किया है.

2001 में वह सक्रिय रूप से राजनीति में आए. 2001 में वह युवा कांग्रेस के सचिव बने और फिक 2004 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा. जितिन प्रसाद ने अपना पहला लोकसभा चुनाव अपने गृह लोकसभा सीट शाहजहांपुर से लड़ा और जीत दर्ज की. इसके बाद पहली बार जितिन प्रसाद को 2008 में केन्द्रीय राज्य इस्पात मंत्री नियुक्त किया गया.

इसके बाद 2009 में वह धौरहारा लोकसभा सीट से लड़े और भारी बहुमत से जीते. इसके बाद उन्हें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और केन्द्रीय राज्यमंत्री जैसे कई बड़े जिम्मेदारी दी गई.

संगीत सुनना और किताबें पढ़ना है पसंद जितिन प्रसाद ने पूर्व पत्रकार नेहा सेठ से फरवरी 2010 में शादी की. उनको जंगल सफारी पसंद है. वह फिल्में देखना, संगीत सुनना और किताबें पढ़ना पसंद करते हैं. जितिन प्रसाद खाने के भी शौकीन है. वह दुनिया भर के विभिन्न व्यंजनों को भी आज़माने का शौक रखते हैं. उन्हें दोस्तों के साथ बातचीत करना भी पसंद है. वह इंडिया हैबिटेट सेंटर, दिल्ली, और बोट हाउस क्लब, नैनीताल के सदस्य हैं. वह फुटबॉल के अलावा घुड़सवारी और राफ्टिंग, नौकायन, जैसे खेलों में भाग लेना पसंद करते हैं.

Exclusive: सैम पित्रोदा का बयान- सवाल पूछने से कैसे लोकतंत्र का अपमान होता है

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने आतंकियों के मारे जाने के मांगे सबूत, पीएम मोदी बोले- सेना का अपमान करना शर्मनाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget