एक्सप्लोरर

झारखंड चुनावः दूसरे चरण में सभी 20 सीटों पर वोटिंग खत्म, छिटपुट हिंसा के बीच 62 फीसदी मतदान

झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच चरणों में 20 दिसम्बर तक मतदान होना है. पहले चरण में 13 सीटों पर 30 नवम्बर को मतदान हुआ था. मतगणना 23 दिसम्बर को होगी.

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शनिवार को शाम पांच बजे मतदान संपन्न होने तक 62.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. हिंसा की एक घटना को छोड़कर दूसरे चरण में सभी बीस सीटों के लिए लगभग शांतिपूर्ण ढंग से 62.24 प्रतिशत मतदान हुआ. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि दूरदराज के कुछ अन्य इलाकों से मतदान के आंकड़े प्राप्त होने के बाद मतदान प्रतिशत में और बढ़ोत्तरी हो सकती है.

दूसरे चरण में जमशेदपुर पूर्वी सीट पर सबकी नजरें टिकी हैं, यहां राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ उनकी ही सरकार में मंत्री रहे सरयू राय चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं कांग्रेस की ओर से प्रवक्ता गौरव वल्लभ चुनावी मैदान में हैं.

झड़प में एक ग्रामीण की मौत

सिसई में सुरक्षा बलों और ग्रामीणों की झड़प में बल की ओर से की गई गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए.

नोडल अधिकारी मुरारीलाल मीणा ने बताया कि सिसई में सुबह ग्रामीणों और सुरक्षाकर्मियों में किसी बात को लेकर झड़प हो गयी जिसका लाभ उठाकर कुछ असामाजिक तत्वों ने बूथ नंबर 36 पर जवानों से हथियार छीनने की कोशिश की. इसके बाद गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत हो गयी और अन्य दो लोग घायल हो गये.

उन्होंने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है. एक घायल व्यक्ति जिसके पैर में गोली लगी है उसे इलाज के लिए रांची के ‘रिम्स’ लाया गया है. दूसरे घायल व्यक्ति के कंधे को छूते हुए गोली निकल गयी, जिससे उसे हल्की चोट आयी है.

मतदान केन्द्र संख्या 36 पर हो सकता है पुनर्मतदान

चैबे ने बताया कि सिसई के मतदान केन्द्र संख्या 36 पर मतदान बाधित है. यहां पुनर्मतदान कराये जाने की संभावना है. संबद्ध विधानसभा क्षेत्र के जिला निर्वाचन पदाधिकारी की घटना के संबन्ध में जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है.

झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच चरणों में 20 दिसम्बर तक मतदान होना है. पहले चरण में 13 सीटों पर 30 नवम्बर को मतदान हुआ था. मतगणना 23 दिसम्बर को होगी.

नागरिकता संशोधन बिल पर NDA में एकमत नहीं, LJP कर सकती है विरोध

Unnao पीड़िता का Postmortem करने वाले डॉक्टर का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती

वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना

नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी

'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल

'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'

SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह

Embed widget