एक्सप्लोरर

झारखंड चुनाव में प्रचार करने पहुंचीं मायावती ने उठा दिया ऐसा मुद्दा, बीजेपी-कांग्रेस की बढ़ गई टेंशन

Jharkhand Elections: झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने भाजपा, कांग्रेस एवं अन्य क्षेत्रीय दलों पर पिछड़ा वर्ग समुदायों को आरक्षण से वंचित करने का आरोप लगाया

Jharkhand Assembly Elections: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने रविवार को भाजपा, कांग्रेस एवं अन्य क्षेत्रीय दलों पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग समुदायों को उनके उचित लाभ, विशेष रूप से आरक्षण से वंचित करने का आरोप लगाया

झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने लोगों से बसपा उम्मीदवार शिवपूजन मेहता का समर्थन करने का आग्रह किया, जो 2014 में बसपा के टिकट पर हुसैनाबाद से पहली बार निर्वाचित हुए थे. मायावती ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा और जाति आधारित दलों के साथ प्रयोग करने का समय खत्म हो गया है. इन दलों पर दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों के हितों की अनदेखी करने और राजनीतिक लाभ के लिए आरक्षण प्रणाली को कमजोर करने का आरोप लगाया. 

मायावती ने याद दिलाया अपना कार्यकाल

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए मायावती ने दावा किया कि उनकी सरकार ने गरीबों और भूमिहीनों को भूमि उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण प्रगति की है और सभी समुदायों के उत्थान के लिए काम किया है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बसपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो डॉ. बी.आर. अंबेडकर और कांशीराम के सपनों के राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है.

बोकारो पहुंचे थे पीएम मोदी 

चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज झारखंड के बोकारो और गुमला पहुंचे हुए थे, जहां उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए भाजपा और अन्य सहयोगी दलों को भारी मात्रा में वोट कर चुनाव जिताने की अपील की. पीएम मोदी ने न केवल वोट करने का आग्रह किया बल्कि कांग्रेस और जेएमएम पर भी जमकर निशाना साधा. पीएम ने यहां भी ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का नारा दोहराया. इसी के साथ-साथ पीएम मोदी ने कहा था कि झारखंड में आपकी बेटी सेफ हो, जमीन सेफ हो ऐसी सरकार बनाना है.

यह भी पढ़ें- सऊदी अरब के रियाद में मेट्रो चलाएगी भारत की ये महिला लोको पायलट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget