एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने उमर अब्दुल्ला को नहीं दी अब तक बधाई, क्या कांग्रेस-एनसी में सब कुछ ठीक नहीं?

Jammu Kashmir Election Results 2024: जम्मू कश्मीर के नतीजे भले ही इंडिया गठबंधन के पक्ष में रहे हों, लेकिन आंकड़ों में कांग्रेस की स्थिति अच्छी नहीं है. एक निर्दलीय विधायक NC का दामन थाम लिया है.

Jammu Kashmir Election Results 2024: जम्मू कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद यहा सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई. राज्य में कांग्रेस और एनसी गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिला है. चौंकाने वाली बात ये है कि नतीजे आए करीब दो दिन हो गए, लेकिन शानदार प्रदर्शन करने वाले उमर अब्दुल्ला को कांग्रेस आलाकमान की ओर से अब तक बधाई तक नहीं दी गई. ऐसे में  तमाम तरह के सियासी कयास लगाए जाने लगे हैं. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है?

जम्मू कश्मीर में फारूख अब्दुल्ला की नेशनल कान्फ्रेंस 51 सीटों पर तो कांग्रेस 32 सीटों पर चुनाव लड़ी थी. सीपीआई (एम) और पैंथर्स को एक-एक सीट देने पर सहमति बनी थी. इसके अलावा दोनों पार्टियों ने पांच सीटें फ्रेंडली फाइट के लिए छोड़ी थी.

जम्मू कश्मीर के नतीजों पर नजर डालें तो नेशनल कॉन्फ्रेंस को 42 सीटें, कांग्रेस को छह सीटें, बीजेपी को 29 सीटें पीडीपी को 3 सीटें, AAP को एक सीट, सीपीआई (एम) को एक सीट और अन्य को आठ सीटें मिलीं. जम्मू कश्मीर चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस पूरी तरह से नेशनल कॉन्फ्रेंस की बैसाखी पर टिकी नजर आ रही है.

क्या निर्दलीय करेंगे कांग्रेस का काम खराब

जम्मू कश्मीर के नतीजे भले ही 'इंडिया गठबंधन' के पक्ष में रहे हों लेकिन आंकड़े देखें तो यह कांग्रेस के लिए बहुत अच्छे नहीं हैं. कांग्रेस ने गठबंधन के तहत जम्मू कश्मीर की 32 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें सिर्फ 6 पर जीत मिली. ऐसे में अपने दम पर 42 सीटें जीतने वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस की निर्भरता कांग्रेस पर काफी कम हो गई है. इसकी एक वजह निर्दलीय भी है. दरअसल, जम्मू कश्मीर में बहुमत के लिए 46 सीटें चाहिए. जबकि निर्दलीय की संख्या 8 है. उमर अब्दुल्ला पहले ही दावा कर चुके हैं कि कई निर्दलीय विधायक उनसे संपर्क कर चुके हैं और समर्थन देने की बात कह चुके हैं.

जम्मू-कश्मीर के निर्दलीय विधायक प्यारे लाल नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने जा रहे हैं. टिकट नहीं मिलने पर नाराज प्यारेलाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था और जीत भी लिया. ऐसे में अब नेशनल कॉन्फ्रेंस के कुल विधायक 43 हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें :  RSS से थे रतन टाटा के खास संबंध, इस खास प्रोजेक्ट को लेकर भागवत की एक अपील पर मदद को हो गए थे तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Living Room Home Tips: सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget