एक्सप्लोरर

उधमपुर-श्रीनगर हाइवे पर हफ्ते में दो दिन गुजरेगा सुरक्षाबलों का काफिला, निजी गाड़ियों पर रहेगा बैन

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने एडवाजरी जारी कर कहा था कि सुरक्षाबलों के काफिले के साथ किसी आम नागरिक के कार ले जाने की अनुमति नहीं होगी.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा कारणों से बारामूला से उधमपुर तक के राष्ट्रीय राजमार्ग पर 31 मई तक हर एक हफ्ते में रविवार और बुधवार को नागरिक यातायात को बंद कर दिया जाएगा. इन दो दिनों में सुरक्षाबलों का काफिला गुजरेगा.

एक अधिकारी ने कहा कि यह उपाय अभी जारी मतदान प्रक्रिया के दौरान फिदायीन आतंकी हमलों की आशंका को खत्म करने के लिए सुरक्षा बलों के काफिलों की निर्बाध आवाजाही में मदद करने के लिए अपनाया गया है.

सरकारी अधिसूचना में कहा गया है कि श्रीनगर, काजीगुंड, जवाहर-सुरंग, बनिहाल और रामबन से होकर गुजरने वाले बारामूला-उधमपुर राजमार्ग पर नागरिक यातायात पर लगा प्रतिबंध प्रभावी होगा. यह प्रतिबंध दो दिन सुबह 4 बजे से शाम 5 बजे तक लागू रहेगा.

नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने आम लोगों के लिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद करने के फैसले को जम्मू कश्मीर की आंतरिक सुरक्षा को संभालने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाकामी का सबूत बताया.

उमर ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मोदी सरकार एक और मामले में पहले स्थान पर. पहली बार देरी से विधानसभा चुनावों के बाद अब यह हैरान करने वाला कदम. बीते 30 साल में राष्ट्रीय राजमार्ग को आम लोगों के यातायात के लिए कभी इस तरह से बंद नहीं किया गया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह जम्मू कश्मीर की आंतरिक सुरक्षा को संभालने में नाकामी की स्पष्ट स्वीकारोक्ति है.’’

ध्यान रहे कि 14 फरवरी को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पुलवामा में जैश ए मोहम्मद के आतंकियों ने कार से सीआरपीएफ के काफिले में शामिल एक गाड़ी से टकरा दिया था. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. पिछले दिनों भी एक कथित आतंकी ने जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बनिहाल में कार को सीआरपीएफ के काफिले के पास ले जाकर उड़ा लिया था. पुलिस इस घटना को आतंकी घटना के दृष्टिकोण से भी जांच कर रही है.

जम्मू-कश्मीर: CRPF के काफिले को कार बम से उड़ाने की कोशिश करने वाला संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

पुलवामा हमले के बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने एक एडवाजरी जारी कर कहा था कि सुरक्षाबलों के काफिले के साथ किसी आम नागरिक के कार ले जाने की अनुमति नहीं होगी. अब लोकसभा चुनाव की वजह से सुरक्षाबलों का मूवमेंट अधिक होने वाला है. जम्मू-कश्मीर में पांचर चरणों में वोट डाले जाएंगे.

जम्मू-कश्मीर पहला चरण, 11 अप्रैल- बारामुला, जम्मू. दूसरा चरण, 18 अप्रैल- श्रीनगर, ऊधमपुर. तीसरा चरण, 23 अप्रैल- अनंतनाग सीट (अनंतनाग जिला). चौथा चरण, 29 अप्रैल- अनंतनाग सीट (कुलगाम जिला). पांचवां चरण, 6 मई- अनंतनाग सीट (शोपियाँ और पुलवामा), लद्दाख.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो

वीडियोज

Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
Embed widget