एक्सप्लोरर

बीजेपी की भारी जीत पर इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू बोले- मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी को प्रभावशाली जीत पर बधाई

देश के साथ-साथ विदेश के भी कई बड़े नेताओं ने पीएम मोदी को दोबारा चुने जाने पर बधाई दी है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हिंदी में ट्वीट किया है, "मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी, आपकी प्रभावशाली चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई.''

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार 'मोदी लहर' पर सवार भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड सीटों के साथ केंद्र की सत्ता पर काबिज होने जा रही है. चुनाव आयोग की ओर से जारी मतगणना के रुझानों के अनुसार एनडीए 300 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रहा है. ऐसे में नरेंद्र मोदी का लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय हो गया है. इसे लेकर देश के साथ-साथ विदेश के भी कई बड़े नेताओं ने पीएम मोदी को दोबारा चुने जाने पर बधाई दी है.

श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को बधाई दी है. विक्रमसिंघे ने ट्वीट किया, "शानदार जीत पर बधाई नरेंद्र मोदी. हम आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं."

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भी मोदी को बधाई दी लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की भारी जीत के संकेत आने के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें बधाई दी है. नेतन्याहू ने हिंदी में ट्वीट किया है, "मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी, आपकी प्रभावशाली चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई. ये चुनावी नतीजे एक बार फिर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में आपके नेतृत्व को साबित करते हैं. हम साथ मिलकर भारत और इजरायल के बीच घनिष्ट मित्रता को मजबूत करना जारी रखेंगे. बहुत बढ़िया, मेरे दोस्त." उन्होंने मोदी को अंग्रेजी और हिब्रू भाषा में भी बधाई दी है.

नेतन्याहू की लिकुड पार्टी ने इजरायल में पिछले महीने हुए आम चुनाव में पांचवीं बार जीत दर्ज की थी. नेतन्याहू और प्रधानमंत्री मोदी की दोस्ती जगजाहिर है.

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने ट्वीट किया, "भारत के लोगों के मजबूत जनादेश के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई. अफगानिस्तान की सरकार और जनता हमारे दो लोकतंत्रों के बीच सहयोग का विस्तार करने के लिए तत्पर है."

भूटान के पीएम ने बधाई देते हुए ट्वीट किया, ''मैं, भूटान के लोगों की ओर से, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और उनकी टीम को चुनावी जीत के लिए हार्दिक बधाई देता हूं. जैसा कि हम आने वाले वर्षों में काम करने के लिए तत्पर हैं, हम प्रार्थना करते हैं कि भारत आपके नेतृत्व में अधिक से अधिक सफलता प्राप्त करे.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी फोन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत पर बधाई दी है. नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
Mattress Sagging Solution: किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
Rabi Crops Sowing: बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
Embed widget