एक्सप्लोरर

इंडिया गठबंधन में फिर नहीं बनी बात, TMC से अलग कांग्रेस ने उपचुनाव में उतारे उम्मीदवार, देखें लिस्ट

West Bengal by-elections: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने अगले महीने यानी जुलाई में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए दो उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. उपचुनाव में भी TMC से गठबंधन नहीं हुआ है.

West Bengal by-elections: पश्चिम बंगाल में राज्य की सत्ता में काबिज तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के बीच बात बनते अभी नहीं दिख रही है. हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में ये दोनों दल राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन के तले एक साथ आए थे. हालांकि बंगाल में इन दोनों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा और नतीजतन कांग्रेस का राज्य से सूपड़ा साफ हो गया. अब सूबे में उपचुनाव होने हैं और एक बार फिर ये दल लोकसभा चुनाव वाले इतिहास को दोहराते हुए अलग-अलग चुनाव लड़ने वाले हैं. 

कांग्रेस ने अगले महीने यानी जुलाई में पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने रायगंज सीट से मोहित सेनगुप्ता और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट बागदा के लिए अशोक हल्दर को उम्मीदवार बनाया है. इन दो नामों के ऐलान के साथ ही कांग्रेस ने ये भी साफ कर दिया है कि बंगाल में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच आगामी उपचुनावों में भी कोई गठबंधन नहीं होने वाला है.

राष्ट्रीय स्तर पर साथ, राज्यों में जुदा-जुदा है बात

लोकसभा चुनाव के दौरान भी इंडिया गठबंधन के तले आने वाले दलों ने ये साफ कर दिया था कि वो राष्ट्रीय पटल पर एकसाथ हैं, लेकिन राज्यों में उनकी राहें जुदा-जुदा हैं. ऐसा लोकसभा चुनाव के दौरान भी बंगाल और पंजाब में देखने को मिला. यही कवायद अब ये दल आगामी विधानसभा उपचुनावों में भी जारी रखने जा रहे हैं. 

लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को करारी टक्कर दी. नतीजा ये रहा है कि बीजेपी अपने दम पर बहुमत का जादूई आंकड़ा पार नहीं कर सकी, लेकिन एनडीए ने ये आंकड़ा पार कर लिया और तीसरी बार सरकार में आ गए. हालांकि इंडिया गठबंधन की ओर से लगातार ये दावा किया जा रहा है कि ये एनडीए गठबंधन की ये सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाएगी.

ये भी पढ़ें: विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, जानें किसे मिला टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget