एक्सप्लोरर

कुमारस्वामी के करीबी मंत्री के घर IT का छापा, भड़के CM ने कहा- PM मोदी रियल 'सर्जिकल स्ट्राइक' कर रहे हैं

कर्नाटक के मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता कुमारस्वामी ने राज्य में कांग्रेस और जेडीएस के पदाधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की आशंका जताई थी. जिसके बाद आज एक मंत्री के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

बेंगलुरू: आयकर विभाग के अधिकारियों और सीआरपीएफ कर्मियों ने कर्नाटक के लघु सिंचाई मंत्री सी एस पुट्टाराजू और उनके एक संबंधी के आवास पर गुरुवार तड़के छापेमारी की. जनता दल सेक्यूलर के नेता पुट्टाराजू ने एक निजी समाचार चैनल को बताया, ''आयकर विभाग की तीन टीमों और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कर्मियों ने मांड्या में उनके चिन्नाकुरली आवास और उनके एक रिश्तेदार के मैसूर स्थित आवास पर छापे मारे.''

पुट्टाराजू ने चैनल को बताया कि ‘‘आयकर विभाग के अधिकारियों और सीआरपीएफ के आठ जवानों की एक टीम ने मांड्या में मेरे चिन्नाकुरली आवास और मैसूर में मेरे’’ एक रिश्तेदार के आवास पर छापेमारी की. मंत्री ने कहा कि वह छापेमारी से डरे हुए नहीं है बल्कि इस कार्रवाई ने उनमें आत्मविश्वास पैदा किया है.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने एक दिन पहले ही राज्य में कांग्रेस और जेडीएस के पदाधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की आशंका जताई थी. उन्होंने छापेमारी शुरू होने के बाद कहा, ''आयकर विभाग की छापेमारी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वास्तविक सर्जिकल स्ट्राइक कर रहे हैं. प्रधानमंत्री के बदले की कार्रवाई में आयकर विभाग के अधिकारी बालाकृष्णा मदद कर रहे हैं. भ्रष्ट अधिकारियों के माध्यम से विपक्षियों को चुनाव के समय परेशान किया जा रहा है.''

उन्होंने बुधवार को कहा था, ''माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आयकर विभाग का गलत इस्तेमाल चुनाव के समय कर्नाटक के कांग्रेस और जनता दल (सेक्यूलर) के नेताओं को धमकाने के लिए कर रहे हैं.'' उन्होंने कहा, ''वे आयकर विभाग की रेड हमारे महत्वपूर्ण नेताओं के घर डाल रहे हैं. यह कुछ और नहीं केवल राजनीतिक बदले के लिए जा रहा है. हम इससे झुकेंगे नहीं.''

कुमारस्‍वामी का दावा, PM मोदी के इशारे पर 300 आईटी अधिकारी CRPF के साथ छापेमारी करने आ रहे बेंगलुरु

कुमारस्वामी ने बुधवार को कहा था, ''300 से ज्यादा आयकर विभाग के अधिकारी बेंगलुरु आ रहे हैं. हो सकता है कि वे कल से छापेमारी शुरू करें. केंद्र सरकार बदले की राजनीति कर रही है. हमें पता है कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि चुनाव नजदीक आ रहे हैं. हम वही करेंगे जो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने किया था.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget