एक्सप्लोरर

एमपी: बढ़ सकती हैं कमलनाथ की मुश्किलें, 281 करोड़ के हवाला मामले में IT विभाग करीबियों को भेजेगा समन

पिछले महीने मध्य प्रदेश और दिल्ली में 52 ठिकानों पर छापे मारे गये थे जिसके बाद विभाग द्वारा तैयार आयकर रिपोर्ट में उनके नाम आए थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी अपने चुनावी भाषण में इस मुद्दे पर सीएम कमलनाथ को घेरा था.

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. दरअसल आयकर विभाग ने सीएम कमलनाथ के रिश्तेदारों के खिलाफ समन भेजने का फैसला किया है. यह समन 281 करोड़ हवाला मामले से जुड़ा है. अधिकारियों ने कहा कि आयकर विभाग मामले में जांच के तहत राजधानी भोपाल और कलमनाथ के विधानसभा क्षेत्र छिंदवाड़ा में रहने वाले उनके कुछ करीबी सहयोगियों को भी पेश होने के लिए नोटिस भेज सकता है.

सूत्रों के अनुसार नकदी और हवाला सौदों का सीधा संबंध चुनाव प्रक्रिया से था, इसलिए चुनाव आयोग कांग्रेस के कुछ उम्मीदवारों को नोटिस जारी करेगा जिन्होंने मध्य प्रदेश की विभिन्न सीटों पर हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमाई. पिछले महीने मध्य प्रदेश और दिल्ली में 52 ठिकानों पर छापे मारे गये थे जिसके बाद विभाग द्वारा तैयार आयकर रिपोर्ट में उनके नाम आये. सूत्रों के मुताबिक यह रिपोर्ट चुनाव आयोग और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) को जमा कर दी गयी है. बता दें कि चुनाव के दौरान आयकर विभाग ने कमलनाथ और उनके सहयोगियों के यहां छापेमारी की थी...उस वक्त कांग्रेस ने मोदी सरकार पर जानबूझ कर कमलनाथ को परेशान करने का आरोप लगाया था.

प्रधानमंत्री ने भाषण में उठाया पैसे का मुद्दा था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने चुनावी भाषण में इस मुद्दे पर सीएम कमलनाथ को घेरा था. प्रधानमंत्री ने कहा कि बड़े बड़े लोगों के बंगलों से कैसे कालाधन इधर से उधर हुआ इसके सबूत आज सामने हैं. प्रधानमंत्री ने कहा था, ''कांग्रेस गरीब बच्चों के मुंह से निवाला छीनकर अपने नेताओं का पेट भर रही है. कांग्रेस गर्भवती महिलाओं के लिए भेजे गए पैसे को लूट रही है. बीते 3-4 दिन से आप मीडिया में देख रहे हैं कि कैसे कांग्रेसियों के पास बोरा भर कर नोटों की गड्डियां मिल रही हैं. पैसा कहां से कहां जा रहा था, किसके घर से निकला, कहां पहुंचा, सब मीडिया में आ रहा है.''

281 करोड़ पर अमित शाह ने भी कमलनाथ को घेरा था बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी कमलनाथ सरकार को निशाने पर लिया था. उन्होंने कहा था कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में मिले जनमत को हमने स्वीकार किया लेकिन तीन माह में कांग्रेस सरकार की असफलता सामने आ गयी. मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी लोगों पर पड़े आयकर छापे में 281 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ है. उन्होंने सवाल किया कि यदि तीन माह में इतना है तो शेष बचे 55 माह में कितना होगा. बता दें कि आयकर विभाग ने जिन लोगों के यहां छापेमारी की थि उनमें कमलनाथ के पूर्व विशेष कार्याधिकारी प्रवीण कक्कड़, पूर्व सलाहकार राजेंद्र मिगलानी, अश्विनी शर्मा, पारसमल लोढ़ा, उनके बहनोई की कंपनी मोजर बेयर से जुड़े अधिकारी और उनके भांजे रतुल पुरी शामिल हैं.

लोगों को डराने के लिए हो रहा एजेंसियों का इस्तेमाल- कमलनाथ कमलनाथ ने इन छापों पर रविवार को तीखी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था, ''आयकर छापों के बारे में स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं है. स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही उस पर बोलना उपयुक्त होगा. लेकिन पूरा देश जानता है कि पिछले पांच साल के दौरान कैसे संविधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया गया और किनके खिलाफ उनका इस्तेमाल किया गया.'' मुख्यमंत्री के बयान में कहा गया था, ''इन संस्थाओं का इस्तेमाल लोगों को डराने के लिए किया गया. जब उनके पास विकास और अपने कामकाज के बारे में कहने के लिए कुछ नहीं है तो उन्होंने अपने विरोधियों के खिलाफ इस प्रकार की तरकीब अपनाई.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget